12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यलखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर...

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्‍या, मौके से बेटे की पिस्टल बरामद

Published on

लखनऊ,

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई. विनय कौशल किशोर के विकास किशोर बेटे का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था. पुलिस ने मौके से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई. यहां विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत भारी पुलिसबल पहुंच गया है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया, विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है. सिर पर भी चोट का निशान है. रात में 6 लोग आए थे. खाना-पीना खाया. इसके बाद गोली लगने से मौत हो गई. पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. इसके अलावा सीसीटीवी लगे हैं. इनकी फुटेज की भी जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

कौशल किशोर ने कहा- बेटे मौके पर मौजूद नहीं था
कौशल किशोर ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया, मुझे घटना मिली है, तो पुलिस आयुक्त को इसकी फोन पर सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम पीड़ित परिवार के साथ हैं, पुलिस अपना काम करेगी. मौके पर बेटा मौजूद नहीं था. उसकी पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पहले भी रहे विवादों में
इससे पहले 2021 में बीजेपी सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को कोर्ट से सांसद ने अगवा करवा लिया. हालांकि, कौशल किशोर ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि अंकिता उनके बेटे आयुष के साथ ही रह रही है. बहू के पिता आशीष सिंह उनकी छवि धूमिल करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं.

इससे पहले कौशल किशोर के बेटे आयुष पहले भी विवादों में रहे हैं. उनपर खुद पर गोली चलवाने का आरोप भी लग चुका है. पुलिस की जांच में सामने आया था कि किसी को फसाने के लिए आयुष ने अपने साले से जानबूझकर खुद पर गोली चलवाई थी.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...