11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमैंम आप बहुत सुंदर हो और मुझे प्यार हो गया... पटवारी ने...

मैंम आप बहुत सुंदर हो और मुझे प्यार हो गया… पटवारी ने महिला SDM को भेजा मैसेज

Published on

जालोर

राजस्थान के जालोर जिले से आई एक खबर हैरान करने वाली है। यहां एक पटवारी ने महिला एसडीएम को मैसेज किया और कहा कि आप बहुत सुन्दर हो, मुझे आपसे प्यार हो गया। महिला अधिकारी के साथ इस तरह चैटिंग करने के बाद पटवारी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी प्रदेश सरकार की ओर से लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में शिरकत करने पहुंची थी। इसके बाद 48 वर्षीय धामसीन पटवारी रमेश जाट ने उनकी तस्वीरें वॉट्सअप पर भेज कर महिला SDM मैसेज किया। मैसेज कर पटवारी ने लिखा कि मैम आप बहुत अच्छी हो, मुझे आपसे प्यार हो गया है।

कौन है आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार धामसीन पटवारी रमेश जाट उम्र 48 वर्ष है। वह चूरू जिले का रहने वाला है। पटवारी रमेश पूर्व फौजी भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि धामसीन में महंगाई राहत कैंप में पहुंची महिला SDM ने पहले देर रात को आए मैसेज को देखकर एक बार इग्नोर कर दिया था। महिला अधिकारी ने पहले मैसेज को यह सोचकर इग्नोर किया कि पटवारी ने ड्रिक करके ऐसा किया होगा। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो SDM ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिये कहा।

कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड
जानकारी के अनुसार घटना के बाद तहसीलदार ने भी पटवारी को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। लेकिन पटवारी ने कहा कि आप मेरे अधिकारी हो, इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच में आएंगे? । इसके बाद पटवारी लगातार वॉट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजता रहा। इसी से परेशान होकर शुक्रवार शाम को SDM ने आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने IPC 354, SC-ST, IT Act की धारा लगाकर जांच शुरू कर दी है। इधर, जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...