19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालबहुत छोटी चीज को बड़ा बनाया.... संसद 'स्मोक अटैक' पर बोले कैलाश...

बहुत छोटी चीज को बड़ा बनाया…. संसद ‘स्मोक अटैक’ पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Published on

नई दिल्ली,

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है और पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है. अब इस मामले पर मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संसद में हुई घटना को छोटी बात बताया, साथ ही कहा कि कांग्रेस धीरज साहू का मामला दबाना चाहती है.

‘कांग्रेस ने छोटी बात को बड़ा बनाया ‘
बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष ने बहुत छोटी चीज को बहुत बड़ा बना दिया… जबकि उससे बड़ा यह था कि कांग्रेस के सांसद के घर से बेनामी 400 करोड़ की संपत्ति मिली है, लेकिन उसका जवाब तो किसी ने दिया नहीं.

‘विपक्ष का इरादे नहीं हैं नेक’
कैलाश ने कहा, ‘धीरज साहू का मामला दब जाए इसके लिए विपक्ष संसद की सुरक्षा के मुद्दे को जबरन उठा रहा है… यह बड़ा विषय नहीं है. उसकी जांच की जा रही है… खुद गृहमंत्री ने भी कहा है कि उसकी तह तक जाएंगे… इसके बावजूद भी यदि संसद में हंगामा कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि उनका इरादा नेक नहीं है.’

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में सागर और मनोरंजन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस को जांच में पता चला कि सागर और मनोरंजन के जूते में राइट साइड काफी बड़ा सुराग मिला है. दोनों के जूते में छुपाकर कलर स्प्रे सदन के अंदर लेकर गए थे.

पुलिस के अनुसार, ललित झा ने मार्च में मनोरंजन को संसद भवन की रेकी बोला था. इसके लिए वह जुलाई में संसद भवन आया था, पर वो अंदर नहीं जा पाया था.पुलिस ने बताया कि आरोपी सरकार से अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this