16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : Love अफेयर के चलते 23 साल के युवक का...

मध्य प्रदेश : Love अफेयर के चलते 23 साल के युवक का मर्डर, फिर नहर में बहा दी लाश

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में तीन युवाओं ने प्रेम प्रसंग में रंजिश के चलते अपने साथी युवक की जान ले ली. युवक को जंगल ले जाकर कई बार चाकू घोंपकर की निर्मम हत्या की. हत्या कर शव को नहर में बहा दिया. आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए कार में लगे खून के धब्बे भी धो दिए. पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल एक बाइक और एक कार की जब्त की गई है. आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. प्रेम प्रसंग की रंजिश के कारण 19 साल के गौतम ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कसरावद थाना इलाके का यह मामला है. बीती 10 फरवरी को गवला रोड के पास स्थित छोटी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली थी. शरीर पर खून लगा होकर हाथ में कटा हुआ घाव दिखाई दे रहा था. लाश के पास में खून पडा हुआ दिखाई दिया. पुलिस को शव के पास में एक नायलॉन की पतली रस्सी पड़ी हुई दिखाई दी.

अज्ञात शव पर किसी तेज धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. पुलिस को प्रथमदृष्टया हत्या करना प्रतीत हुआ. मौके पर फोरेंसिक अधिकारी डॉ सुनिल मकवाना अपनी टीम के साथ तत्काल पहुंचे, उन्होंने अज्ञात घटना के तथ्यों को जोडकर सुराग लगाने में मदद की.

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर ज्ञात किया
पुलिस ने मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर इलाके के जनप्रतिनिधियों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों से इस संबंध में मदद ली गई. पुलिस टीम ने अज्ञात लाश का पता मृतक आकाश बघेल (उम्र 19) पिता भंवरसिंह बघेल निवासी उटावद को होना पाया.

पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर 19 साल के गौतम पिता पूनमचंद जायसवाल ने अपने ही हमउम्र हेमेन्द्र पिता गणेश चौहान के साथ मिलकर आकाश से अपनी रंजिश का बदला लिया था. एक लोहे के धारदार छुरे और एक नायलॉन की रस्सी की मदद से गौतम और हेमेंद्र ने आकाश की बेरहमी से हत्या कर दी.

छोटे भाई को भी किया शामिल
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लाश को गवला के पास नहर में लाकर फेंक दिया. इसके बाद कार में लगे खून को गौतम और भाई वासु ने साफ कर साक्ष्य मिटा दिए. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया धारदार लोहे का छुरा और नायलॉन की रस्सी जब्त की गई. आरोपियों के खिलाफ धारा 201,120 बी और 34 बढ़ाई गई है.

इनका कहना:-
एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि 10 फरवरी 24 को एक व्यक्ति की लाश गवला नहर किनारे मिली थी. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. शिनाख्त मीडिया के माध्यम से की गई. इसके आधार पर आकाश बघेल उटावद के रूप में हुई. एफएसएल और तकनीकी टीम की सहायता से तीन आरोपियों को पकड़ा. व्यक्तिगत रंजिश के कारण चाकू से हत्या करना पाया गया. गौतम, हेमेंद्र और वासु को गिफ्तार किया है. इसमें तीन धाराएं और बढ़ाई गई हैं. दो गाड़ी, चाकू और 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं. मामला प्रेम प्रसंग का था, इसलिए गौतम ने रंजिश पाल रखी थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...