19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में मारी गोली, रेलवे स्टेशन...

मध्य प्रदेश : सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में मारी गोली, रेलवे स्टेशन से घर जा रही थी युवती

Published on

नरसिंहपुर,

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

यह घटना गोटेगांव में देर रात हुआ. जानकारी के मुताबिक काजल साहू नाम की युवती जबलपुर से अमरावती एक्सप्रेस से श्रीधाम स्टेशन उत्तरी और अपने घर जाने लगी. तभी सिंधी कॉलोनी शीतल धर्मशाला के पास देवेंद्र पटेल नाम के सिरफिरे युवक ने काजल को गोली मारी दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

एकतरफा प्रेम में युवती की गोली मारकर हत्या
खून से लथपथ काजल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग की है. युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि युवकी हत्या के मामले में देवेंद्र नाम का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. प्रेम प्रसंग का मामला था लड़का लड़की से शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. युवक के पास से देसी कट्टा मिला है. इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this