9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : छात्रा के साथ गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर...

मध्य प्रदेश : छात्रा के साथ गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर पुल से फेंका, रीढ़ और दोनों पैरों की हडि्डयां टूटीं

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां दो लड़कों ने कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर लिया. इसके बाद एक पुल पर ले गए, वहां गैंगरेप की कोशिश की. विरोध करने पर छात्रा को पुल से नीचे फेंक दिया. इस वजह से छात्रा की रीड की हड्डी समेत दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. बीते तीन रोज से छात्रा ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

जानकारी के अनुसार, ये घटना 29 जनवरी को डबरा इलाके में हुई. यहां दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी. वह कोचिंग पहुंच पाती. इससे पहले ही रास्ते में उसकी कोचिंग के दो स्टूडेंट मिल गए. उन दोनों ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और सहराई पुल पर पहुंच गए. वहां दोनों ने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की और छेड़खानी की.

छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे उठाकर सहराई पुल के नीचे फेंक दिया. पुल से नीचे गिरते ही छात्रा बेहोश हो गई. सड़क पर जब राहगीरों ने छात्रा को बेहोश पड़े देखा तो सूचना तुरंत पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान खबर लगने पर छात्रा के परिजन भी मौके पर आ गए.

बेहोश छात्रा को उपचार के लिए तुरंत ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन दिन तक उपचार के बाद छात्रा को जब होश आया तो उसने पूरी कहानी पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ 376 डी और 307 समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी. घायल छात्रा की रीढ़ की हड्डी और दोनों पैरों की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है. निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है.

घटना को लेकर टीआई ने क्या बताया?
टीआई यशवंत सिंह ने कहा कि पीड़िता हॉस्पिटल में भर्ती है. उसने शिकायत में कहा है कि मेरी कोचिंग में पढ़ने वाले दो लड़के जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए. सहराई पुल पर गलत काम करने की कोशिश की, विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पार्टियां भेजी गई हैं. विवेचना की जा रही है. बता दें कि बीते दिनों शहर के भंवरपुरा थाना इलाके में एक 15 साल की लड़की के साथ उसके माता-पिता के सामने गैंगरेप की घटना हो चुकी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...