8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : सरकारी दफ्तर में बैगा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : सरकारी दफ्तर में बैगा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published on

मंडला,

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक महिला के साथ शासकीय कार्यालय में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला बैगा समाज की बताई जा रही है और वो बैगा जनजाति के लिए चल रही पोषण आहार योजना का लाभ लेने के लिए परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय गई थी.

पीड़िता अपने जीजा के साथ संबंधित लिपिक के पास पहुंची तो उससे जाति प्रमाण पत्र लाने को कहा गया. फिर पीड़िता का जीजा जाति प्रमाण पत्र लेने घर चला गया. इस दौरान शासकीय लिपिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

शासकीय कार्यालय में बैगा महिला से रेप
इसके बाद पीड़िता ने आपबीती अपने जीजा को बताई और स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में हैं और पुलिस द्वारा उसकी उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का कहना है कि बैगा परियोजना से संबंधित कुछ योजनाओं का लाभ लेने पीड़ित महिला वहां गई थी. जहां एक शख्स ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शासकीय स्तर पर भी एक्शन लिया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...