10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार! कचरा गाड़ी में ले गए युवक का...

मध्यप्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार! कचरा गाड़ी में ले गए युवक का शव, पुलिस के खिलाफ भड़के लोग

Published on

मैहर

मध्यप्रदेश के मैंहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली है। इसके बाद घटनास्थल से उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कचरा गाड़ी से सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर लोग आक्रोशित हो गए।

दरअसल, मामला मैहर जिले के गोलमठ मंदिर के पास का है। जहां सतना जिले के कोटर अबेर के निवासी गुड्डू पिता देवीदीन कोल (40 साल) अपनी ससुराल मैहर आया हुआ था। बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर से पैदल ही निकला और गोला मठ मंदिर रोड पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में उसने साफी से फांसी लगा ली। राहगीरों ने फंदे पर लटका शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

झाड़ फूक कराने आया था युवक
जब मृतक गुड्डू कोल के फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर ससुराल वालों को लगी तो सब रोते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक गुड्डू कोल पिछले कई महीने से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक युवक को झाड़ फूंक कराने परिजन मैहर ले कर आये थे। मृतक मजदूरी करता था।

कचरा वाहन से ले जाया गया शव
चौकी प्रभारी की मौजूदगी में शव को कचरा वाहन में पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। पुलिस महकमे की लापरवाही का दर्जा तो यह था कि वाहन से कचरा भी नहीं हटाया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने नवभारत टाइम्स. कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि मृतक सतना जिले के कोटर तरफ का रहने वाला था। वह अपनी ससुराल झाड़ फूक कराने मैंहर आया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...