8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : बाहर गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता, 3 दरिंदों ने तमंचे की...

मध्य प्रदेश : बाहर गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता, 3 दरिंदों ने तमंचे की नोक पर किया नाबालिग का गैंगरेप

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 3 लोगों ने 15 साल एक लड़की के साथ उसके माता-पिता के सामने बंदूक की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना सोमवार रात भंवरपुर इलाके में हुई. लेकिन एफआईआर दो दिन बाद दर्ज की गई. जिले के भंवरपुरा थाने इलाके का यह पूरा मामला है. बरकोड़ा गांव में एक परिवार मजदूरी करने के लिए आया था. इसी बीच एक बदमाश ने आधी रात को टपरे के बाहर लड़की के माता-पिता और तीन भाई बहनों को देसी कट्टे की नोक पर रोक लिया और दूसरे बदमाश अंदर नाबालिग बेटी से बलात्कार को अंजाम देते रहे.

बदमाशों का नहीं पसीजा दिल
रोते गिड़गिड़ाते परिजन बच्ची को छोड़ने की गुहार लगाने लगे तो बदमाशों ने सभी को बुरी तरह पीटा. चीख पुकार की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी मौके से भाग निकले और साथ ही धमकी देकर गए कि अगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो अंजाम बुरा होगा.

डर के साए में निकाले 2 दिन
इस धमकी से डरे पीड़ित परिवार समेत दूसरे किसी भी आदमी ने पुलिस को कॉल करने तक का नहीं सोचा. हालांकि, किसी अज्ञात शख्स के जरिए पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस अपनी गाड़ी से पीड़ित मजदूर को पास के कस्बे घाटीगांव ले गई. पुलिस के आला अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

FIR दो दिन बाद दर्ज हुई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SSP) ऋषिकेष मीना ने बताया कि घटना सोमवार रात भंवरपुर इलाके में हुई. लेकिन FIR दो दिन बाद दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. जल्द ही दूसरे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. लड़की का परिवार एक महीने पहले ही शिवपुरी जिले से इलाके में मजदूरी करने आया था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...