16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : चौराहे पर भीख मांगकर महिला ने 45 दिन में...

मध्य प्रदेश : चौराहे पर भीख मांगकर महिला ने 45 दिन में कमाए 2.5 लाख रुपये, पति के लिए खरीदी बाइक

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 45 दिन चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपये कमाए और एक लाख रुपये उसने अपने सास-ससुर को भेज दिए. महिला का नाम इंदिरा है और वो राजस्थान के बारां की रहने वाली है. जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उसे पकड़ लिया.

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके पास एक जमीन, एक दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपये का एक स्मार्टफोन है. उसने अपनी 8 साल की बेटी समेत 3 नाबालिग बच्चों को भी भीख मांगने के काम में धकेल दिया है. लखपति भिखारी महिला के खिलाफ अब जेजे एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज होगा. बाल सुधार गृह में उसकी बेटी ने बयान दिया कि मां भीख मंगवाती थी.

महिला पिछले 8 सालों से भीख मांग रही है
बता दें, इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर पांच दिन पहले संस्था प्रवेश की प्रमुख रुपाली जैन ने इंदिरा नाम की महिला को बच्ची के साथ पकड़ा गया था. पूछताछ में महिला ने कहा, भीख ही तो मांग रही हूं, चोरी नहीं कर रही हूं. इसके अलावा महिला ने बताया कि उसके बाइक चलानी आती है और उसके पास लाइसेंस भी है. उसने लाइसेंस कैसे बनवाया यह भी जांच का विषय है.

भीख मांगकर महिला ने 45 दिन में कमाए ढाई लाख रुपये
वह अपनी कमाई का पैसा अपने पास रखती थी. पति की कमाई पति के पास तो बच्चों की कमाई बच्चों के पास रहती थी. इंदिरा पर कार्रवाई की खबर लगते ही पति अमरलाल दो बेटों के साथ राजस्थान भाग गया है. NGO की अध्यक्ष रूपाली जैन ने बताया है कि इंद्रा के परिवार की राजस्थान में जमीन और दो मंजिला मकान है.

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बाणगंगा थाने के सब इंस्पेक्टर ईश्वरचंद राठौड़ ने बताया कि इंद्रा बाई को CRPC की धारा 151 के तहत गिरफ़्तार कर लिया है. उसे ACP की अदालत में पेश किया गया और वहीं से न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...