12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ: 13 साल की बच्ची को साध्वी बनाने वाले महंत कौशल गिरी...

महाकुंभ: 13 साल की बच्ची को साध्वी बनाने वाले महंत कौशल गिरी जूना अखाड़े से निष्कासित, आगरा की कन्या को घर भेजा

Published on

प्रयागराज

महाकुंभ 2025 अपनी धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम के रूप में एक ओर जहां अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा वहीं मेला क्षेत्र में एक दंपती ने गुरु महंत को अपनी बेटी का कन्यादान कर दिया। हालांकि कन्यादान संन्यास मार्ग को अपनाने के लिए दिया गया था। मेला क्षेत्र में कन्यादान की जैसी ही चर्चा हुई चौतरफा निंदा होने लगी। इसके बाद कन्यादान लेने वाले जूना अखाड़ा के महंत कौशल गिरि को 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया। वहीं कन्या को वापस परिवार के पास भेज दिया गया।

26 दिसंबर को आगरा से दंपती संदीप सिंह ढाकरे और रीमा अपने परिवार के साथ संगम क्षेत्र के सेक्टर नंबर 20 में अपने गुरु कौशल गिरिके शिविर में आए। कौशल गिरि जूना अखाड़े के श्री महंत हैं। बीते सोमवार को संदीप और रीमा ने अपनी बड़ी बेटी राखी का पूजा पाठ कर कन्या दान कर दिया था। राखी की मां रीमा ने बताया कि गुरु की सेवा में करीब 4 साल से जुड़े हैं। कौशल गिरि उनके मोहल्ले में भागवत कथा कहने आए थे। वहीं से उनके परिवार का उनसे भक्ति भाव से जुड़ाव हुआ।

साध्वी बनने की इच्छा में लिया फैसला
बेटी राखी साध्वी बनना चाहती थी, उसकी इच्छा अनुसार महाकुंभ क्षेत्र में आए। पिता संदीप सिंह ने भी बेटी के साध्वी बनने पर अपने को सौभाग्यशाली बताया। 13 साल की छात्रा राखी का कन्यादान के उपरांत महंत कौशल गिरि ने नया नाम गौरी दिया। संस्कार पिंडदान के लिए तारीख भी दे दी।

जूना अखाड़े की आमसभा में फैसला
हालांकि जूना अखाड़े के कौशल गिरि द्वारा शुरू की गई इस नई परंपरा का संत समाज ने विरोध शुरू कर दिया। रमता पंच ने इस तरह की गतिविधि को गलत माना। साध्वी बनने आई राखी (गौरी) को वापस उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया। साथ ही महंत कौशल गिरी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। जूना अखाड़े की आमसभा में यह बड़ा फैसला लिया गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...