15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालमहाराज की हालत ‘टाइट’ है- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से हाथ जोड़कर...

महाराज की हालत ‘टाइट’ है- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से हाथ जोड़कर मांगी माफी; आ रहे ऐसे रिएक्शन

Published on

शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जनता से माफ़ी मांगते नजर आ रहे हैं। सिंधिया का यह वीडियो शेयर कर विरोधी उन पर तंज कस रहे हैं तो वहीं कई लोग सिंधिया के माफ़ी मांगने के पीछे की वजह तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी की जनता से माफी मांगी है।

वीडियो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कह रहे हैं, “जाने-अनजाने में मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना! ये दिल धड़कता है तो आपके लिए धड़कता है। विकास करने की सोच है तो आपके लिए है। अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मुझे माफ़ कर देना।” सोशल मीडिया पर सिंधिया का यह वीडियो वायरल है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
@RudraRaviSharma यूजर ने लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जो भी गलतियां की हैं उसके लिए मुझे क्षमा करें, सिंधिया ने मांगी माफी। इस माफी के क्या मायने हो सकते हैं? @BajpaiP_K यूजर ने लिखा कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को एहसास हो गया है कि जनता उनकी गद्दारी को अब माफ नहीं करने के मूड में है? अतुल नाम के यूजर ने लिखा कि जनता से क्षमा महाराज मांग रहे हैं, अब देखते है जनता क्षमा करती है कि नहीं?

प्रमोद तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, “मध्य प्रदेश में सरकार को गिराकर धन बल और सत्ता बल के दबाव में आप चुनाव तो जीत सकते हैं लेकिन जनता का दिल नहीं। मध्य प्रदेश के किसानों की आह आपको कहीं का नहीं छोड़ेगी।” @_HumHindustani यूजर ने लिखा कि चुनाव आते ही गलतियों की माफी मांग रहे हैं सिंधिया। सिंधिया जी, जनता के विश्वास को स्वार्थ के लिए बेचना पाप होता है और पाप की सजा होती है माफी नहीं। एक यूजर ने लिखा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाराज की हालत टाइट है!

बता दें कि वैश्य जैन समाज के सामाजिक सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए थे। इस सम्मलेन में शामिल होकर सिंधिया ने वैश्य और जैन समाज के लोगों से कार्यक्रम में उनके सुझाव और विचार जाने। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए माफ़ी मांगी है। गौरतलब है कि इसी साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाला है जबकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...