11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: अजित खेमे को चाहिए 3 बड़े मंत्रालय, सरकार में आते ही...

महाराष्ट्र: अजित खेमे को चाहिए 3 बड़े मंत्रालय, सरकार में आते ही NCP की डिमांड, शिंदे-फडणवीस की बढ़ी टेंशन

Published on

मुंबई

एनसीपी नेता अजित पवार भले ही एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ ले ली है। लेकिन अभी तक अजित पवार को कोई विभाग नहीं दिया गया है। यहां तक कि उनके साथ मंत्री बने आठ एनसीपी के विधायक भी विभाग के अलॉटमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। अब माना जा रहा था कि अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिया जा जायेगा। हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से हो रहे जबरदस्त विरोध की वजह से अजित पवार को झटका लग सकता है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अजित पवार की तरफ से वित्त, राजस्व और जल संपदा विभाग की मांग की जा रही है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि अजित पवार को यह तीनों ही विभाग न दिए जाएं। दरअसल बीजेपी इस दिशा में ज्यादा इच्छुक नजर नहीं आ रही है।

राजस्व मंत्रालय फिलहाल बीजेपी ने कद्दावर नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पास है। ऐसे में उनसे एक विभाग छीनकर दूसरे को देने का जोखिम लेने के मूड में बीजेपी नजर नहीं आ रही है। अगर अजित पवार को राजस्व विभाग दिया गया तो कैबिनेट में राधाकृष्ण विखे पाटिल की अहमियत कम हो जाएगी। इससे विखे पाटिल के नाराज होने की भी आशंका है।

अजित पवार का विरोध क्यों कर रहा है एकनाथ शिंदे गुट?
इस टकराव की शुरुआत महाविकास अघाड़ी सरकार से हुई थी। उस समय अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री भी थे। तब एकनाथ शिंदे गुट ने यह आरोप लगाया था कि अजित पवार ने जानबूझकर उनके विधायकों फंड नहीं दिया। इसके अलावा शिंदे गुट के विधायकों ने यह भी कहा था कि वे सिर्फ इसलिए शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें फंड नहीं मिल रहा है। बल्कि उन्हें एनसीपी के साथ सत्ता में रहना ही नहीं है। शिंदे गुट को इस बात का भी डर है कि अजित पवार को वित्त मंत्री का पद देने से कहीं दोबारा उन्हें फंड मिलने की दिक्कत न आए।

महाराष्ट्र सरकार में फिलहाल 29 मंत्री हैं। जिसमें से दस मंत्री बीजेपी और दस मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। जबकि नौ मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। फिलहाल 14 विधायकों को अभी भी मंत्रिपद दिया जा सकता है। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार अब एकनाथ शिंदे और बीजपी के छह- छह विधायक मंत्री बनाये जा सकते हैं जबकि दो सीटें खाली राखी जा सकती हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...