11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: पिता को बीजेपी ने दिया टिकट, फिर भी बेटे ने छोड़...

महाराष्ट्र: पिता को बीजेपी ने दिया टिकट, फिर भी बेटे ने छोड़ दी पार्टी, नवी मुंबई में हो सकता है नुकसान

Published on

नई दिल्ली

नवी मुंबई भाजपा जिला प्रमुख और दो बार के विधायक संदीप नाइक मंगलवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। हाल ही में बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें भाजपा ने संदीप को बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी। वाशी के विष्णुदास भावे सभागार में एनसीपी (एसपी) के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल द्वारा पार्टी में संदीप नाइक का स्वागत किए जाने के बाद अब उनके बेलापुर से एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार होने की संभावना है।

वहीं, संदीप के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक पड़ोसी ऐरोली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। गणेश नाइक ने पहले ही कहा था कि संदीप अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संदीप भाजपा छोड़ने का फैसला करते हैं तो वे उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में भाजपा ने बेलापुर से मौजूदा विधायक मंदा म्हात्रे को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। 2009 और 2014 में अविभाजित एनसीपी के उम्मीदवार के रूप में ऐरोली निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले संदीप ने पहले घोषणा की थी कि वह बेलापुर से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में, संदीप एनसीपी से भाजपा में चले गए थे।

भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, जिनके चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं थी, कामठी से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में भाजपा एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन में शामिल है। भारत के चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर 2024 को होगी।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...