12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के सरकारी अधिकारी कल से 'हैलो' की जगह बोलेंगे 'वंदे मातरम',...

महाराष्ट्र के सरकारी अधिकारी कल से ‘हैलो’ की जगह बोलेंगे ‘वंदे मातरम’, शिंदे सरकार का आदेश

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को सभी सरकारी अधिकारियों के लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर ‘हैलो’ के बजाय एक प्रारंभिक क्रिया के रूप में उपयोग करने के लिए जीआर (सरकारी आदेश) जारी किया। महाराष्ट्र में यह नियम 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रविवार से लागू होगा। इससे पहले अगस्त में महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सरकारी कर्मचारियों को फोन कॉल पर वंदे मातरम बोलने को कहा था। इसके कुछ दिन बाद ही वन विभाग ने अपने कर्मियों को सरकारी कामकाज से संबंधित फोन आने पर वंदे मातरम बोलकर जवाब देने का आदेश दिया।तब मुनगंटीवार ने कहा था, ‘हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम (आज़ादी का) अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन उठाने पर ‘हैलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहें।’

संस्कृति मंत्री ने रखी थी बात
रव‍िवार को व‍िभागों का बंटवारा होने के बाद महाराष्‍ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था क‍ि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अब से महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी फोन पर अपनी बात की शुरुआत वंदे मातरम से करेंगे। हैलो के बजाय वंदे मतरम कहना अनिवार्य होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि जल्द इस सिलसिले में आधिकारिक आदेश भी निकाला जाएगा।

‘विदेशी शब्द का त्‍याग जरूरी’
मुनगंटीवार ने कहा कि हेलो एक विदेशी शब्द है। ऐसे में इसका त्याग करना जरूरी है। उन्‍होंने जोर देकर कहा क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है। ऐसे में इसे बोलने पर क‍िसी तरह का परहेज नहीं होना चाह‍िए।

Latest articles

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...