18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से जलगांव...

महाराष्ट्र : लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से जलगांव में कूदे यात्री, 12 की मौत, 40 घायल, जानें अपडेट

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन हादसा पुष्पक एक्सप्रेस (12533 Lucknow-CSMT Pushpak Express) में आग की अफवाह फैलने पर यात्रियों ने छलांग लगा दी। दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन (12627 Bengaluru-New Delhi Express) ने कई लोगों को कुचल दिया। यह घटना परांडा स्टेशन पर हुई। पुष्पक ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलकर मुंबई जा रही थी। जलगांव के परांडा स्टेशन के पास यह घटना हो गई। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने यह जानकारी दी। इस घटना में 30-40 अन्य के घायल होने की सूचना है। ऐसी संभावना है कि यात्रियों की मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इसे घटना से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मध्य रेलवे ने घटनास्थल के लिए एक रिलीफ ट्रेन भी भेजी है। मध्य रेलवे ने एक बयान में कहा है कि घटना करीब पांच बजे हुई।

ट्रेन में हुई थी चेन पुलिंग
जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस की घटना पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे। दूसरी दिशा से जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आए। सीपीआरओ के अनुसार ट्रेन में ‘ACP’ यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी। चेन पुलिंग क्यों हुई इसकी जानकारी अभी रेलवे के पास नहीं है। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, खंडवा होकर भुसावल पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन मनमाड़ जक्शन, नासिक होकर कल्याण और फिर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

सीएम योगी ने जताया दु:ख
जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों की मौत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कुछ यात्रियों ने ट्रेन के कोच के नीचे कुछ धुआं देखा था। इसके बाद आग लगने की अफवाह फैली थी। इसके बाद हादसा हुआ। रेलवे के जानकारों का कहना है कि कई बार ट्रेन के पहियों के गर्म होने से भी चिंगारी निकलती है।

घबराहट में कूद गए यात्री
रेलवे के एक अधिकारी ने को बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग’ (जामिंग) के कारण चिंगारी निकली थी, जिससे कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींची और उनमें से कुछ पटरियों पर कूद गए। उसी समय,कर्नाटक एक्सप्रेस बगल की पटरी से गुजर रही थी। प्रवीण गेदाम ने बताया कि जलगांव के संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटिल और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अधिक जानकारी उपलब्ध होगी। नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदाम के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे में करीब 40 लोगों के घायल होने की सूचना है।

ट्रेन हादसे पर क्या बोले सीएम फडणवीस
जलगांव ट्रेन एक्सीडेंट पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि जलगांव जिले के पचोरा के पास एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ लोगों की मौत बहुत दुखद है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. जिला कलेक्टर कुछ देर में वहां पहुंच जाएंगे. पूरा जिला प्रशासन, रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है, घायलों के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है. 8 एम्बुलेंस भेजी गई हैं. घायलों के उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती निजी अस्पतालों को भी तैयार रखा गया है. आपातकालीन उपकरण जैसे ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि भी तैयार रखे गए हैं. हम पूरी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं. सभी आवश्यक सहायता तत्काल प्रदान की जा रही है. मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...