23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : सरकार के खजाने से चुराए 21.59 करोड़, BMW खरीदी, गर्लफ्रेंड...

महाराष्ट्र : सरकार के खजाने से चुराए 21.59 करोड़, BMW खरीदी, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दिया 4 बीएचके फ्लैट

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 करोड़ 59 लाख का घोटाला उजागर हुआ है। यहां के एक सरकारी कर्मचारी ने करोड़ों की धांधली करके BMW कार और बाइक खरीदी। यहां तक कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 4BHK फ्लैट गिफ्ट किया। यह कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था और उसकी तनख्वाह सिर्फ 13,000 रुपये थी। छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर नाम के इस कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे चुराए।

कौन है आरोपी हर्षल?
आरोपी की पहचान हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर (उम्र 23) निवासी बीड बाईपास के रूप में हुई है और वह फरार है। यशोदा जयराम शेट्टी (उम्र 38 साल ) उनके पति जीवन करियप्पा विजेंडा (उम्र 47) गड़िया विहार आरोपी का नाम है। नंदीग्राम कॉलोनी के खेल अधिकारी तेजस दीपक कुलकर्णी (उम्र 36) की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, दिशा फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने फरवरी 2022 से हर्षल को कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया। वहीं 2023 में वेब मल्टी सर्विसेज ने यशोदा शेट्टी को क्लर्क के रूप में चुना।

कैस किया इतना बड़ा फ्रॉड?
हर्षल कुमार ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर खुले खाते पर खेल उपनिदेशक के फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन बैंक से लेनदेन कर लिया। चूंकि इस खाते में सरकारी पैसा जमा होता था। ऐसे में किसी भी लेन-देन के लिए उप खेल निदेशक के हस्ताक्षर वाले चेक की जरूरत होती थी। लेकिन आरोपी हर्ष कुमार क्षीरसागर, यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन ने बैंक को जाली दस्तावेज दिखाकर इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट कर ली। इसके बाद हर्षल ने छह महीने में 21 करोड़ 59 लाख रुपये का घोटाला किया। वित्तीय अपराध शाखा ने इस मामले में यशोदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी हर्षल कुमार लग्जरी कार लेकर फरार है।

दो दोस्तों पर खर्च किए गए पैसे
हर्षल कुमार ने घोटाले के पैसे से अपनी प्रेमिका को खुश रखने के लिए जो कुछ भी कर सकता था वह किया। हाल ही में एयरपोर्ट के सामने एक सोसायटी में चार बेडरूम का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट खरीदा है। जो शहर का हाई प्रोफाइल इलाका माना जाता है। एक और दो बेडरूम का लग्जरी फ्लैट एक दोस्त को दे दिया गया। घोटाले के चार महीने बाद हर्षल ने 1.30 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार और 32 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू दोपहिया बाइक खरीदी। इसके अलावा उसने शहर के एक मशहूर जौहरी से हीरे जड़ित चश्मा भी बनवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई और संपत्ति खरीदी गई है?

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...