10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में बंद 'महाठग' सुकेश ने फिर फोड़ा लेटर बम, कहा-...

तिहाड़ जेल में बंद ‘महाठग’ सुकेश ने फिर फोड़ा लेटर बम, कहा- मुझे धमकियां दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर ने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। इस बार सुकेश ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिए मुझे धमकियां भिजवा रहे हैं। इसके साथ ही मुझे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। ठग सुकेश के इस लेटर से एक बार फिर से दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में आ गई है।

मुझ पर बनाया जा रहा दबाव
सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखते हुए आरोप लगाया कि साल 2020 में तत्कालीन जेल मंत्री सत्येंद्र जैन के कहने पर सुपरिंटेंडेंट को डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए। उसके बाद अगले साल करीब 2 करोड़ की घड़ी दी गई। उसके बाद सुकेश ने कहा कि मुझे परेशान करने के लिए धनंजय रावत को जेल सुपरिंटेंडेंट बनाया गया ताकि वो मुझ पर केस वापस लेने का दबाव बना सके। अब वो मुझपर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

विदेशी अखबारों को भी दिए गए पैसे
अपने लेटर में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ में जो विदेशी अखबारों में छापा गया है वो ऐसे ही नहीं छपा है। सुकेश ने बताया कि विदेशी अखबारों में लेख छापने के लिए उसने डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। उसके पैसों को सोमनाथ भारती के जरिए विदेशी अखबारों तक पहुंचाया गया।

पहले भी लिख चुका है पत्र
ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले भी कई बार जेल से पत्र लिख चुका है। पिछले महीने ही उसने पत्र लिखकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी थी। उनसे पत्र में लिखा कि था कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। बता दें कि सुकेश ने 200 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को संबोधित करते हुए तीन पेज का पत्र लिखा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...