12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना पर आतंकियों का बड़ा हमला, छह सैनिकों की मौत, तीन...

पाकिस्तानी सेना पर आतंकियों का बड़ा हमला, छह सैनिकों की मौत, तीन हमलावर भी ढेर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना पर गुरुवार को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दूरदराज इलाके में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के दौरान तीन आतंकियों को भी मार गिराया गया। सेना की मीडिया विंग ISPR ने कहा, ‘आतंकवादियों और सैनिकों के बीच उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दिरदुनी क्षेत्र में गोलीबारी हुई। तीन आतंकियों की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गए। हमले में छह सैनिक मारे गए हैं।’

इस हमले में हवलदार सलीम खान (36), नायक जावेद इकबाल (37), सिपाही नाजिर खान (26), सिपाही हजरत बिलाल (25), सिपाही सय्यद रजाब हुसैन (22) और सिपाही बिसमिल्लाह जान (26) की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की ओर से कहा गया है कि सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अगर आतंकी कहीं छिपे हैं तो उन्हें खोजा जा रहा है। इसके साथ ही सेना ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

पिछले हफ्ते भी हुई थी मुठभेड़
सेना की मीडिया विंग के मुताबिक पिछले सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के कई हिस्सों में आतंकवादियों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ देखने को मिली। इसमें तीन सैनिक शहीद हो गए। ISPR ने एक बयान में कहा कि 27-28 अप्रैल की रात सुरक्षाबलों ने तीन जगहों पर आतंकी हमलों को नाकाम कर दिया। मोटरसाइकिल पर बैठे एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...