11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश के कॉक्स बाजार में एयरफोर्स बेस पर बड़ा हमला, 1 व्‍यक्ति...

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में एयरफोर्स बेस पर बड़ा हमला, 1 व्‍यक्ति की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा, भारी तनाव

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में एयरफोर्स के बेस पर हमला हुआ है। कॉक्स बाजार शहर के एयरफोर्स बेस को कुछ हमलावरों ने सोमवार को निशाना बनाया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांग्लादेश आर्मी की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया है कि यह हमला पास के समिति पारा इलाके से कुछ उपद्रवियों ने किया। इसके बाद सेना ने स्थिति को संभालते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बांग्लादेशी मीडिया ने कहा है कि वायु सेना स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

कॉक्स बाजार के उपायुक्त मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बताया है कि दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दो पक्षों में झड़प के चलते इस घटना के होने की बात भी सामने आ रही है। कॉक्स बाजार जिला सदर अस्पताल पुलिस बॉक्स के प्रभारी सैफुल इस्लाम ने बताया कि स्थानीय व्यापारी शिहाब कबीर को गोली मारी गई है।

सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल को घेरा
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेशी आर्मी किसी को भी घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दे रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। इससे पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

बांग्लादेश बीते साल जून से ही लगातार उथल पुथल से गुजर रहा है। शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद से देश में पूर्ण सरकार नहीं है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार शासन चला रहा है। ऐसे में एयरफोर्स को निशाना बनाए जाने की घटना बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करती है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...