8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा हमला, 7 जवानों की मौत,...

पाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा हमला, 7 जवानों की मौत, बलूच विद्रोहियों का शिकार बनी पाकिस्तानी आर्मी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर अलगाववादियों ने सेना के कैंप पर हमला बोला है। बलूचिस्तान के कलात में एक सैन्य शिविर पर शुक्रवार रात को हुए हमले में कम से कम 7 पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई है और 15 अन्य घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने मीडिया को भेजे एक एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। न्यूज आउटलेट खुरासान डायरी ने इस हमले के बारे में जानकारी दी है। एक सप्ताह के भीतर यह बलूच विद्रोहियों का दूसरा बड़ा हमला है।

चारों तरफ से बोला था हमला
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कलात में हुए हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के सात जवानों की मौत हो गई और पंद्रह अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान से आने वाली स्वतंत्र मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हमला शुक्रवार रात 9 बजकर 45 बजे शुरू हुआ, जिसमें शाह-ए-मर्दान पोस्ट को निशाना बनाया गया। बलूच विद्रोहियों ने चारों तरफ से हमला बोल दिया और पाकिस्तानी जवानों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुआ था हमला
इसके पहले बीते सप्ताह 9 अक्टूबर बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती विस्फोट हुआ था, जिसमें 25 पाकिस्तानी जवान मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हुए थे। हमला उस समय किया गया जब पाकिस्तानी सैनिकों लेकर जफर एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना होने वाली थी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि मजीद ब्रिगेड के सदस्य ने उस जगह जाकर विस्फोट किया, जहां पाकिस्तानी सैनिक बैठे थे। मजीद ब्रिगेड बीएलए की शाखा है, जो आत्मघाती हमले को अंजाम देती है।

विद्रोहियों के हमले बढ़े
हाल के दिनों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान और उत्तरी हिस्से खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान सेना और सुरक्षाबलों के खिलाफ हमले तेज हो गए हैं। पाकिस्तानी तालिबान और बलूच विद्रोही लड़ाकों ने सेना के खिलाफ बड़े हमलों को अंजाम दिया है। पिछले महीने बलूच विद्रोहियों ने एक बड़ा हमला किया था, जिसमें 60 से ज्यादा लोग एक ही दिन में मारे गए थे।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...