4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यगहलोत कैंप के विधायक की बगावत से माकन लाल, कहा- कर दी...

गहलोत कैंप के विधायक की बगावत से माकन लाल, कहा- कर दी है अुशासनहीनता

Published on

जयपुर

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है। राजस्थान गए पार्टी के पर्यवेक्षक अजय माकन ने अशोक गहलोत कैंप के शांति धारीवाल को जमकर लपेटा है। दरअसल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले धारीवाल ने रविवार शाम अपने आवास पर गहलोत गुट के विधायकों की बैठक की थी। माकन ने इसे खुलेआम अनुशासनहीनता करार देते हुए धारीवाल पर हमला बोला।

धारीवाल के खेल पर माकन लाल!
दरअसल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले रविवार प्रदेश कांग्रेस में अजीब नजारा देखने को मिला था। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शाम 7 बजे प्रस्तावित थी, जिसका टाइम दिया गया और बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। इससे पहले शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर गहलोत गुट के विधायक एकत्रित हुए हैं। धारीवाल की ओर से यह प्री बैठक बुलाई गई थी। धारीवाल की इस बैठक के राज्य में पर्यवेक्षक बनकर गए माकन बिफर गए हैं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार अपने किए वादे के मुताबिक सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहता है लेकिन अशोक गहलोत की मंशा ऐसी नहीं है। इसक चलते गुटबाजी तेज हो गई है।

बैठक में गहलोत के नाम का प्रस्ताव
कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हुई बैठक में शामिल होने आए आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुलकर कहा था कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहने चाहिए। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा भी कांग्रेस विधायक दल की प्री बैठक में पहुंचे। उन्होंने भी खुलकर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रहने चाहिए। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हम है, यही सभी निर्दलीय विधायकों का भावना है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...