19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'मामा जी आप साथ हो न, काफिला रोक कर घायल को शिवराज...

‘मामा जी आप साथ हो न, काफिला रोक कर घायल को शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचाया अस्पताल

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान सुर्खियों में बने हुए हैं. अब उन्होंने एक बाइक सवार की जान बचाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दरअसल रविंद्र भवन के सामने से जब शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था उसी दौरान वहां एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गिर गया और उसे गंभीर चोट लग गई. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने काफिले को रुकने का निर्देश दिया.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने बाइक चालक को अपनी काफिले के कार से अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान शिवराज सिंह खुद घायल व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में सवार करते हुए नजर आए.खासबात ये है कि घायल युवक भी उस दौरान बोल रहा था कि मामा जी आप साथ हो न, घायल युवक की मदद के दौरान शिवराज सिंह चौहान के कपड़े भी खून से सन गए, इस दौरान जब उनके सहयोगियों ने उनके हाथ में लगा खून साफ करने की कोशिश की तो उन्होंने उसे निर्देश दिया कि मेरी छोड़ो पहले घायल का इलाज कराओ.

बता दें कि इससे एक दिन पहले भी शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें महिलाएं उन्हें भैय्या कहते हुए गले लगकर रो रही थीं. इस दौरान शिवराज भी भावुक हो गए थे.बता दें कि बीजेपी के द्वारा उनकी जगह मोहन यादव को सीएम बनाये जाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं लगातार शिवराज सिंह से मिलने पहुंच रही हैं और उनके सीएम न बनने पर दुख जाहिर कर रही हैं. ऐसा ही नजारा विदिशा में देखने को मिला. यहां महिलाएं शिवराज से लिपटकर रोने लगीं. इसे देखकर शिवराज भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this