11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयमनोज तिवारी को महंगा पड़ा बिना हेलमेट बाइक चलाना, 41000 का कटा...

मनोज तिवारी को महंगा पड़ा बिना हेलमेट बाइक चलाना, 41000 का कटा चालान

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने सांसद और वाहन मालिक के खिलाफ कुल 41 हजार रुपए का चालान काट दिया है। मनोज तिवारी को 21 हजार रुपए का चालान भरना होगा तो वाहन मालिक पर 22 हजार रुपए का फाइन लगाया गया है। तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद जिस बाइक पर सवार थे उसपर ना तो हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट था और ना ही पीयूसी सर्टिफिकेट अपडेट था। इन खामियों की वजह से भारी-भरकम चालान काटा गया है।

दरअसल, बुधवार को दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने तिरंगा रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए नेता बाइक में सवार होकर निकले। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे समेत कई नेता बिना हेलमेट ही सड़कों पर निकल गए। सांसदों को इस तरह नियम तोड़ते देख बहुत से लोगों ने सवाल उठाए और ट्विटर पर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की। पूछा गया कि क्या चालान सिर्फ जनता का कटेगा, सांसदों को कानून तोड़ने की छूट है?

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा, ‘हमने हेलमेट, लाइसेंस, पॉल्यूशन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) उल्लंघन के लिए चालक पर चालान लगाया है, इसकी चालान राशि 21,000 रुपये है। जबकि वाहन के मालिक पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और सिक्योरिटी नंबर प्लेट `ना होने को लेकर 20,000 रुपये का चालान लगाया गया है।’

बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद बाइक पर बैठकर तिरंगा लहराते नजर आए। अधिकतर नेताओं ने ट्रैफिक नियमों का भी ध्यान रखा और हेलमेट पहने नजर आए। हालांकि, कुछ नेता सिर पर पगड़ी या भगवा गमछा बांध बाइक दौड़ाते नजर आए।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...