12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के रिसॉर्ट में भीषण आग, अब तक 66 लोगों की मौत,...

तुर्की के रिसॉर्ट में भीषण आग, अब तक 66 लोगों की मौत, एर्दोगन बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Published on

अंकारा

उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे (0027 जीएमटी) कार्तलकाया के पहाड़ की चोटी पर स्थित रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्टल होटल के रेस्तरां में आग लग गई। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस भीषण अग्निकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने का ऐलान किया है।

इमारत से कूदने के कारण कई मरे
बताया जा रहा है कि कई पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से हुई। स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि गेस्ट चादरों और कंबलों का इस्तेमाल करके अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे। वायरल फुटेज में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी हुई दिखाई दे रही थी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा था और बैकग्राउंड में बर्फ से ढका एक पहाड़ दिखाई दे रहा था।

छुट्टियों के कारण पूरा भरा था होटल
स्कूल की छुट्टियों की वजह से होटल 80-90% तक भरा हुआ था, जिसमें 230 से ज्यादा मेहमान चेक इन कर चुके थे। होटल में स्की इंस्ट्रक्टर नेकमी केपसेटुटन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इमारत से लगभग 20 लोगों को निकालने में मदद की थी, लेकिन धुएं के कारण आग से बचने के लिए रास्ते ढूंढना मुश्किल था। उन्होंने कहा, “मैं अपने कुछ स्टूडेंट्स तक नहीं पहुंच पाया, मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे।”

161 कमरों का था स्की रिसॉर्ट
बताया जा रहा है कि 161 कमरों वाले होटल के डिजाइन, जिसमें लकड़ी के शैलेट-शैली के आवरण हैं, की वजह से आग तेजी से फैली होगी। अधिकारियों ने कहा कि 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं, लेकिन होटल एक चट्टान पर स्थित था। इस वजह से आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयासों में काफी बाधा आई।

आगजनी की जांच के लिए टीम गठित
एहतियात के तौर पर आस-पास के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया, और मेहमानों को अन्य जगहों पर भेज दिया गया। कार्तलकाया कोरोग्लू पहाड़ों में एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है, जो इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर (185 मील) पूर्व और राजधानी अंकारा से 170 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। तुर्की के न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने घटना की जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...