7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबिहार के अय्याशी गैंग का मास्टरमाइंड गोरखरपुर से गिरफ्तार, लड़कियों को बनाता...

बिहार के अय्याशी गैंग का मास्टरमाइंड गोरखरपुर से गिरफ्तार, लड़कियों को बनाता था शिकार

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तिलक प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. तिलक प्रसाद सिंह को पुलिस ने गोरखपुर से दबोचा है. बता दें कि इस मामले में एक पीड़िता की शिकायत पर कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें तिलक प्रसाद सिंह मुख्य आरोपी है.

तिलक प्रसाद सिंह से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस फिलहाल मुख्य आरोपी तिलक प्रसाद सिंह को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस पीड़िता द्वारा लगाए सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इसी लड़के की तस्वीर पीड़िता के साथ वायरल हुई थी. एक तस्वीर में आरोपी पिस्टल के साथ भी नजर आ रहा था. हालांकि पुलिस अभी पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है.

बता दें कि आरोपियों के चंगुल से फरार होकर कोर्ट पहुंची पीड़िता ने बताया था कि तिलक प्रताप सिंह नाम के प्रमुख आरोपी ने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया था और यहां नौकरी के लिए पहुंची तो लोगों को फ्रॉड कॉल करने की ट्रेनिंग दी जाने लगी. उसने कहा कि ऐसे 200-250 लोग थे जिन्हें इस गोरखधंधे में लगाया गया था.

10-12 क्लास की लड़कियों को टार्गेट करते थे आरोपी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि इस फर्जी कंपनी के लोग 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को खासतौर पर अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें अच्छी जॉब और 50 हजार रुपये तक सैलरी का लालच देकर मुजफ्फरपुर अपने पास बुलाते थे.

पीड़िता के मुताबिक लड़कियों को फ्रॉड कॉल का टारगेट पूरा नहीं करने पर सिगरेट से दागा जाता था और बेल्ट से उनकी पिटाई की जाती थी. इसी दौरान एक दिन मुजफ्फरपुर में इस फर्जी कंपनी के ठिकाने पर पुलिस का छापा पड़ने के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे जबरदस्ती अपने साथ हाजीपुर लेकर चला गया जहां उसने जबरन शादी भी कर ली.

अभी भी कई आरोपी फरार
थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता ने ये भी कहा है कि इस दौरान तिलक सिंह ने कई बार उसका यौन शोषण किया और जब वो प्रग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया गया. वहीं इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर की डिप्टी एसपी विनीता सिन्हा ने कहा, “आरोपी फरार हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

बता दें कि कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बचकर भागी एक पीड़िता की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.डिप्टी एसपी विनीता सिन्हा ने कहा, ‘हमने शिकायतकर्ता के साथ-साथ कई अन्य पीड़िताओं का बयान दर्ज किया है जिससे पता चला कि आरोपी ने पहली बार जून 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से संपर्क किया था और उन्हें अच्छी नौकरी पाने के लिए मुजफ्फरपुर आने के लिए कहा था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....