16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबारिश के कारण रद्द हुआ मैच, प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स, दिल्ली और...

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स, दिल्ली और लखनऊ का सफर अब खत्म

Published on

हैदराबाद:

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66 वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, हैदराबाद में दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही थी। शाम को 7 बजकर 30 मिनट के करीब बारिश रुकी भी। इस दौरान मैदान पर से कवर्स को हटा लिया गया और 8 बजे टॉस का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जब तक टॉस हो पाता फिर से बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लगातार हो रहे बारिश के कारण रात के 10 बजकर 10 मिनट पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। मैच में हुई बारिश के कारण सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा मिला। सनराइजर्स के अब बेहतर रन रेट के साथ 15 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही टीम ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह बना ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स तीसरी टीम बन गई है।

बारिश ने किया दिल्ली और लखनऊ का खेल खराब
सनराइजर्स और गुजरात के बीच हुए मैच में बारिश के कारण दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का खेल खराब हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे पर अब प्लेऑफ की पेस से बाहर हो गई है। क्योंकि उसके 14 मैचों में सिर्फ 14 अंक रह गए हैं। वहीं लखनऊ के पास एक मौका जरूर था कि वह मुंबई के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखते, लेकिन इसके बावजूद वह रन रेट के मामले में सनराइजर्स से काफी पीछे रह जाते।

ऐसे में अगर लखनऊ की टीम मुंबई को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में अब हरा भी देती है तो तब भी उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल होगा। क्योंकि वह मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी, जबकि सनराइजर्स के पास अब 15 अंक हो गए हैं और उसके पास एक मैच और बचा हुआ है।

आरसीबी और सीएसके में से होगी चौथी टीम
प्लेऑफ में चौथी टीम का फैसला अब आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। दोनों टीमों के पास अभी एक-एक मैच बचे हुए और उनके पास 14-14 अंक हैं। ऐसे में इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...