19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमतलब दोनों हाथों में लड्डू चाहता है गहलोत खेमा, 19 अक्टूबर वाली...

मतलब दोनों हाथों में लड्डू चाहता है गहलोत खेमा, 19 अक्टूबर वाली वो शर्त पढ़ी आपने

Published on

जयपुर

राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस पार्टी में ‘जंग’ छिड़ गई है। ये लड़ाई सीधे तौर पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच देखी जा रही है। गहलोत गुट को सीएम पद पर सचिन पायलट किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। गहलोत गुट के विधायकों का साफ कहना है कि सचिन पायलट ने सरकार को खतरे में डाला था। ऐसे में पायलट गुट के किसी को भी सीएम के रूप में मंजूर नहीं किया जाएगा। जयपुर में पार्टी के पर्यवेक्षक बनकर पहुंचे अजय माकन के सामने गहलोत गुट के विधायकों ने तीन शर्तें रखी हैं, जिनमें एक शर्त है विधायक दल की बैठक 19 अक्टूबर के बाद हो। इस बैठक में नए सीएम पर चर्चा हो। माना जा रहा है कि इस शर्त के पीछे भी ‘सियासत के जादूगर’ का ही दिमाग है। आइए आपको बताते हैं 19 अक्टूबर की शर्त के मायने…

गहलोत के कांग्रेस चीफ की राह हुई मुश्किल
दरअसल अशोक गहलोत कांग्रेस के नए चीफ की दौड़ में है। उनके खिलाफ शशी थरूर का नाम सामने आ चुका है। माना जा रहा कि अशोक गहलोत नहीं चाहते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष बने बिना वो सीएम पद से इस्तीफा दे दें। राजस्थान में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी आलाकमान गहलोत से नाखुश है। पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस के नए चीफ के लिए गांधी परिवार के साथ पार्टी के अन्य नेताओं का भी गहलोत को समर्थन है। ऐसे में गहलोत आसानी से कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं।

19 अक्टूबर से दो निशाने लगाना चाहते हैं गहलोत
गहलोत गुट के विधायकों का खुलकर बगावत करना और इस्तीफे की धमकी देना पार्टी आलाकमान का रास नहीं आया है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत को इस बात की आशंका है कि पार्टी के नए चीफ के लिए उनकी राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में गहलोत 19 अक्टूबर के फॉर्मूल से दो निशाने लगाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग है और चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होगा।

दोनों हाथों में ‘लड्डू’ रखना चाहते हैं गहलोत
अशोक गहलोत इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि अगर वे पार्टी के नए आलाकमान बनेंगे तो राजस्थान में अपनी पसंद का सीएम बना सकते हैं। इसके लिए 19 अक्टूबर के बाद विधायक दल की बैठक होगी। इसमें बैठक में विधायकों के बहुमत के आधार पर फैसला होगा। बैठक में तय रणनीति के तहत एक लाइन का प्रस्ताव पास होगा- ‘सीएम का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करें।’ फिर गेंद गहलोत के पाले में होगी। अगर अशोक गहलोत पार्टी ने नए बॉस नहीं बन पाते हैं तब वो सीएम बने रहेंगे।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...