9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमहबूबा ने किया ‘नजरबंदी’ का दावा, पुलिस बोली- खुद लगाया है ताला

महबूबा ने किया ‘नजरबंदी’ का दावा, पुलिस बोली- खुद लगाया है ताला

Published on

श्रीनगर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें नजरबंद किया गया है। महबूबा ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बारामूला जिले के पट्टन शहर में एक शादी में शामिल होने से रोका। हालांकि श्रीनगर पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है। पुलिस ने महबूबा के घर के बाहर की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने खुद से अंदर से ताला लगाया हुआ है। पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह कहीं भी यात्रा करने के लिये स्वतंत्र हैं।

दरअसल पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दावा किया कि उन्हें उत्तरी कश्मीर के एक इलाके में जाने से रोकने के लिए घर में नजरबंद रखा गया। महबूबा ने दावा किया कि चूंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां से 54 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर में बारामूला जा रहे थे और वहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां से 27 किलोमीटर दूर पट्टन में एक पार्टी कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने से रोक दिया गया।

उन्होंने गृह मंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, “गृह मंत्री जब कश्मीर में हालात सामान्य होने का ढोल पीटते घूम रहे हैं, मैं घर में नजरबंद हूं क्योंकि मैं एक कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने के लिए पट्टन जाना चाहती थी। अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है, तो आम लोगों की पीड़ा के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।” उन्होंने अपने घर के मुख्य दरवाजे को कथित तौर पर बंद किए जाने की तस्वीरें भी साझा कीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this