9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यणिपुर में उग्रवादियों ने दो लोगों को किया अगवा, गोलीबारी में एक...

णिपुर में उग्रवादियों ने दो लोगों को किया अगवा, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत, चार अन्य घायल

Published on

इंफाल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में तेरा खोंगफंगबी के पास गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तोरबुंग से कुछ किलोमीटर दूर हुई, जहां राज्य में हाल ही में सबसे पहले हिंसा भड़की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र से उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तोरबुंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो लोगों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया क‍ि अपहरण किए जाने के समय दोनों हाल में हुई हिंसा में अपने लूटे गए घर से खाद्य सामग्री लाने गए थे। उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।

बिग्यानंदा, बिष्णुपुर पुलिस कमांडो ने बताया क‍ि सुबह करीब 6:00 बजे हमारी नियमित पेट्रोलिंग चल रही थी। इस दौरान टी मोलकोट गांव के पीछे एक उग्रवादी समूह ने हमारी टीम पर घात लगाकर हमला किया। हमें वहां सहायता के लिए बुलाया गया था और हमारे पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति घायल हो चुका था और दूसरे की मौत हो गई थी।

राज्य में बहुसंख्यक मेइती समुदाय की ओर से उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी, जो रातोंरात पूरे राज्य में फैल गई थी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...