24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगुजरात में अगवा हुई नाबालिग से बलात्कार, बेरहमी के बाद लड़की की...

गुजरात में अगवा हुई नाबालिग से बलात्कार, बेरहमी के बाद लड़की की बिगड़ी हालत

Published on

भरूच,

गुजरात के भरूच जिले में 11 वर्षीय लड़की को उसके घर से अगवा करके उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. ये वारदात जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुई है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी झारखंड का मूल निवासी है. वो पीड़ित लड़की की घर के बगल में ही रहता है. उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम करता है. सोमवार को लड़की अपने घर के पास खेल रही थी. उसी वक्त आरोपी वहां आया. उसे अगवा करके अपने साथ झाड़ियों में ले गया.

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस दौरान वो चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर मां मदद के लिए तुरंत पहुंची. उन्होंने देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ी हुई है. उसको गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं. उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले प्राथमिक उपचार के बाद उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहां इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर है. इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस जांच के दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई. इसमें आरोपी के बारे में पुलिस को पता चल गया. उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं. वो पीड़िता के परिवार को पहले से जानता था. इस मामले जांच जारी है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...