24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यदुमका में एक और नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पेड़ से...

दुमका में एक और नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश

Published on

दुमका

झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर बवाल अभी थमा भी नहीं था, इसी बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 साल की आदिवासी लड़की की पेड़ से लटकती लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, अरमान अंसारी नाम के शख्स पर यौन शोषण के बाद नाबालिग की हत्या कर पेड़ से लटकाने के आरोप लगे हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

नाबालिग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
आरोप है कि गिरफ्तार अरमान अंसारी ने पहले नाबालिग का यौन शोषण किया। मृतका 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही। वहीं आरोपी अरमान अंसारी राज मिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय दिग्घी थाना इलाके से किशोरी का पेड़ से लटकता शव मिला है। मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास बताई जा रही है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

सनसनीखेज कांड को लेकर घमासान तेज
वहीं दुमका में इस सन्न कर देने वाले मामले के बाद विपक्षी पार्टी बीजेपी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर पलटवार किया है। बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके दुमका की घटना पर हेमंत सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है। और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?’

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा
वहीं अगले ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा, ‘जेहादी एक संताल आदिवासी लड़की का रेप कर लाश लटका गए वो भी दुमका में ही.. किसको बचा रहे हैं आप @HemantSorenJMM? शर्म करिये। आप और आपकी पुलिस जितना भी छुपा लें, हम इंसाफ दिलाएंगे।’

अंकिता कांड के बाद दुमका में एक और बड़ी वारदात से हड़कंप
सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट केस को लेकर पहले से प्रदेश सरकार सियासी संकट में है। ऐसे में दुमका से आई इस घटना ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये अकेला मामला नहीं है इससे पहले दुमका की नाबालिग छात्रा अंकिता पर रात में सोते समय शाहरुख नाम के शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

एकतरफा प्यार में आरोपी शाहरुख ने घटना को अंजाम दिया, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना पर काफी हंगामा हुआ था, इसके बाद इलाके में एक महिला की जली लाश मिली, जिसकी गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं कि अब दुमका नाबालिग लड़की का पेड़ से लटकता शव मिलने से कोहराम मच गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this