7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालबुधनी में शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देंगे मिर्ची बाबा, सपा ने...

बुधनी में शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देंगे मिर्ची बाबा, सपा ने बना दिया उम्मीदवार

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीहोर जिले की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी एक बार फिर चर्चा में हैं. बीजेपी से यहां उम्मीदवार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने विवादित मिर्ची बाबा को टिकट दिया है. इससे पहले कांग्रेस ने यहां से ‘रामायण’ के ‘हनुमान’ विक्रम मस्ताल को कैंडिडेट बनाया था. बुधनी सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है.

बता दें कि मिर्ची बाबा पिछले साल एक महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार हुए थे. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. उसके बाद उन्होंने शिवराज सरकार को निशाने पर लिया था. इससे पहले मिर्ची बाबा 2019 के लोकसभा चुनाव के दरम्यान भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची से हवन करके सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने दावा किया था कि दिग्विजय सिंह अगर चुनाव नहीं जीते तो वो खुद जल समाधि ले लेंगे. लेकिन दिग्विजय के साध्वी प्रज्ञा सिंह से चुनाव हारने के बाद मिर्ची बाबा अपनी बात से पलट गए थे.

‘अखिलेश यादव ने दे दीं शुभकामनाएं’
मिर्ची बाबा ने सोमवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. अखिलेश ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था, ‘एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं.’ उसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि मिर्ची बाबा सपा के टिकट पर बुधनी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि शुक्रवार को सपा की 35 उम्मीदवारों की सूची आने के बाद हुई.

‘महिला से रेप के आरोप में हुए बरी’
सपा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को टिकट दिया है. एमपी में मिर्ची बाबा तब विवादों में आए, जब पिछले साल एक निसंतान महिला ने उन पर नशीली भभूती खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने अगस्त 2022 में मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन इन आरोपों को अभियोजन पक्ष कोर्ट में साबित नहीं कर पाया, जिसके बाद कोर्ट ने मिर्ची बाबा को सितंबर 2023 को बरी कर दिया था.

रोचक होगा बुधनी का मुकाबला?
बुधनी हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है. यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार 5 बार से चुनाव जीत रहे हैं. बुधनी को शिवराज का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस ने इस सीट पर एक्टर विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, स्थानीय तौर पर मस्ताल का विरोध देखने को मिला है. वहीं, अब सपा ने मिर्ची बाबा को बुधनी से टिकट देकर मुकाबला और रोचक बना दिया है.

सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार बदले
सपा ने शुक्रवार को जो 35 उम्मीदवारों की सूची जारी है. इसके अलावा, पांच सीटों पर उम्मीदवार बदलने की घोषणा की है. उनमें बिजावर से मनोज यादव की जगह रेखा यादव, देवतालाब से रामयज्ञ सोंधिया की जगह सीमा तोमर, पृथ्वीपुर से शिवांगी यादव की जगह मिनी यादव, गुन्नौर से जितेंद्र कुमार की जगह अमिता बागरी और गोहद से मोहन लाल की जगह जितेंद्र खटीक को टिकट दिया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...