12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयमुफ्त में कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने का मौका निकल गया,...

मुफ्त में कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने का मौका निकल गया, आपने लिया है तीसरा शॉट?

Published on

नई दिल्ली

क्या आपने कोविड वैक्सीन का बूस्टर शॉट ले लिया है? अगर नहीं तो अब आपको इसके लिए पैसे चुकाने ही होंगे। सरकार की तरफ से दी गई 75 दिनों की मियाद खत्म हो गई है। इस दौरान वैक्सीन की तीसरी या प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज मुफ्त में ली जा सकती थी। हालांकि, 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के 20 प्रतिशत से भी कम लोगों ने अब तक तीसरी डोज ली है। बड़ी बात है कि किसी बड़े राज्य में भी तीसरी डोज लेने वालों की तादाद 40 प्रतिशत तक नहीं पहुंच पाई।

आंकड़े बताते हैं कि देशभर में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के औसतन 23 प्रतिशत से कम लोगों ने बूस्टर शॉट्स लिए हैं। यह आंकड़ा किसी भी राज्य में 45 प्रतिशत से ज्यादा नहीं पहुंचा है। वहीं, 50 प्रतिशत 60 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों ने बूस्टर डोज ली है। दिलचस्प बात है कि आंध्र प्रदेश में शत प्रतिशत बुजुर्गों ने तीसरी डोज ले ली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी 80 प्रतिशत बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज दे दी गई है।

देश के नौ राज्यों में 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के 10 प्रतिशत से कम लोगों ने कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ली है। केरल और पंजाब में तो यह आंकड़ा 4 प्रतिशत से भी कम है। सिर्फ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में इस आयु समूह के 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज ली है। आंकड़े बताते हैं कि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 21.3 करोड़ प्रिकॉशनरी डोज लगे हैं। इस आयु वर्ग के करीब 92.2 करोड़ लोगों ने पहली डोज जबकि 86.4 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज ली है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...