17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: झोपड़ी में रहने वाले विधायक ने खरीदी 30 लाख की कार,...

MP: झोपड़ी में रहने वाले विधायक ने खरीदी 30 लाख की कार, बोले- बाइक से जाना संभव नहीं

Published on

रतलाम ,

रतलाम के सबसे गरीब और झोपड़ी में रहने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार फिर से सुर्खियों में हैं. झोपड़ी में रहने वाले विधायक ने 30 लाख रुपये नई कार खरीदी है. सैलाना से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कमेश्वर डोडियार बाइक से भोपाल विधानसभा पहुंचे थे. अब स्थानीय लोग उन्हें कार वाले विधायक जी कहकर बुला रहे हैं.

विधायक ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने 30 लाख रुपये की नई कार खरीदी है. जिसमें 24 लाख रुपये का बैंक से लोन लिया और 6 लाख नकद जमा कराए. जो दोस्तों से की मदद से इकट्ठा किए थे. सैलाना विधायक के मुताबिक उनका विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है. ऐसे में हर जगह बाइक से जाना संभव नहीं है. जिसकी वजह से उन्हें कारी की जरूरत पड़ी.

झोपड़ी में रहने वाले विधायक ने खीरीदी नई कार
बता दें, कमलेश्वर डोडियार मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले विधायक है जो भारतीय ट्राइबल पार्टी से आते हैं. डोडियार उसे समय सुर्खियों में आया था जब वो 300 किमी बाइक चलाकर पहली बार भोपाल विधानसभा पहुंचे थे. लोगों ने जब उनसे पूछा तो पता चला कि वे बेहद गरीब है और आज भी झोपड़ी में ही रहते हैं. गौरतलब है कि उन्होंने विधायक बनने के महज 2 महीने बाद ही कार फाइनेंस करवा ली.

कमलेश्वर 4618 वोटों से विधानसभा चुनाव में जीते दर्ज की थी
कमलेश्वर लॉ ग्रेजुएट है और उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में टिफिन बांटकर अपना खर्चा चलाया. कमलेश्वर 2013 से ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता 2023 में मिली. बता दें, कमलेश्वर 4618 वोटो से विधानसभा चुनाव जीते हैं. उन्हें 71219 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 66601 वोट मिले थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...