10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यशिवकुमार कैंप के विधायक भी कर रहे सिद्धारमैया का समर्थन! सीएम के...

शिवकुमार कैंप के विधायक भी कर रहे सिद्धारमैया का समर्थन! सीएम के ऐलान का बढ़ सकता है इंतजार

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों दावेदारों डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान डीके शिवकुमार ने सीएम पद की मांग कर दी जबकि अधिकतर विधायक सिद्धारमैया के समर्थन में हैं। इसके बाद अब कांग्रेस में डीके शिवकुमार को मनाने के लिए प्रयास जारी है। उधर सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार कैंप के विधायक भी दबी जुबान से सिद्धारमैया को समर्थन दे रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें डीके शिवकुमार के खेमे के विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार खेमे के विधायक तटस्थ रुख अपना रहे हैं। वे चुप हैं क्योंकि सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए भी प्रचार किया था।

कर्नाटक जा सकते हैं खरगे
ऐसे में दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को देखते हुए कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री की घोषणा करने में समय लग सकता है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही कर्नाटक का दौरा करेंगे और पार्टी नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर मामले पर उनकी राय लेंगे।वहीं पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने दोपहर में खरगे से उनके आवास में मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी मुख्यमंत्री पद पर उनके फैसले से सहमत होंगे।

शिवकुमार और सिद्धारमैया से बारी-बारी से मुलाकात
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में मंगलवार को भी गहन मंथन जारी रहा। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की। खरगे ने सोमवार को भी पार्टी के तीनों पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की थी। पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों की राय के आधार पर उन्हें अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी।

पहले शिवकुमार खरगे के आवास पर पहुंचे और वहां करीब आधे घंटे तक रहे। उनके जाने के बाद सिद्धरमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। सिद्धरमैया एक घंटे से अधिक समय तक खरगे के आवास पर रहे। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...