17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेनेवा में भारत विरोधी पोस्टर से मोदी सरकार नाराज, राजदूत को किया...

जेनेवा में भारत विरोधी पोस्टर से मोदी सरकार नाराज, राजदूत को किया तलब

Published on

नई दिल्ली,

स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है. रविवार को भारत ने स्विस राजदूत को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने घटना पर आपत्ति दर्ज कराई है. हालांकि, स्विस राजदूत ने मामले को पूरी गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है.

दरअसल, भारत ने रविवार को स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया और जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने ‘दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी’ पोस्टर लगाए जाने के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया है. इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है.

‘भारत की चिंताओं को गंभीरता से लेंगे’
स्विस राजदूत ने विदेश मंत्रालय (MEA) को अवगत कराया कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ बर्न तक पहुंचाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने रविवार को स्विस राजदूत को बुलाया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी पोस्टरों का मुद्दा उठाया.

‘किसी तरह के दावों का समर्थन नहीं करते’
इस दौरान स्विस राजदूत ने कहा कि जिनेवा में पोस्टर सभी को प्रदान की गई जगह का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी तरह से दावों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही स्विस सरकार की स्थिति को दर्शाते हैं.

‘एक भारतीय छात्र ने वीडियो शूट कर शेयर किया’
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब एक भारतीय छात्र ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर से वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ‘भारत-विरोधी’ पोस्टर देखे जा सकते हैं. जेनेवा में एक भारतीय छात्र द्वारा शूट किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है. छात्र ने वीडियो के साथ ट्वीट किया और कहा- UNHRC मुख्यालय के पास भारत के खिलाफ बड़े स्तर का दुष्प्रचार देखा जा सकता है.

‘सोशल मीडिया पर लोग नाराज, बोले- भारत बढ़ रहा है’
इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं. वीडियो को लेकर भारतीय में नाराजगी देखने को मिल रही है. एक यूजर ने कहा- वे अब भारत को नहीं रोक सकते, भारत टेबल के टॉप पर उड़ान भरने के लिए तैयार है. भारत बढ़ रहा है, भारत विकास कर रहा है. एक अन्य ने कहा- कई देशों को भारत की मजबूत विदेश नीति और वर्तमान समय के कई मुद्दों जैसे यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई, ईरान के मामले और कई अन्य मुद्दों पर तटस्थ रुख से समस्या है.

बताते चलें कि जिस समय जी20 के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहा है, सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले रही है. भारत को कई देशों में इस तरह के अभियानों का सामना करना पड़ा है. हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि खालिस्तानी समर्थक ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों से भिड़ रहे हैं. मालदीव में ‘इंडिया आउट कैंपेन’ इस तरह के भारत विरोधी अभियान का एक और उदाहरण है.Live TV

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...