12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार', केजरीवाल बोले-...

‘मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार’, केजरीवाल बोले- खुद को भगवान से बड़ा समझ रही BJP

Published on

मुंबई

मुंबई में पिछले दो दिनों से चल रही इंडिया गठबंधन की मीटिंग का समापन हो चुका है। मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के दिग्गजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी-अपनी बात मीडिया के सामने रखी। इस दौरान दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने मोदी सरकार को आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 27-28 दलों का गठबंधन नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। लोग एक साथ आए हैं, लोग बहुत बड़ी संख्या में 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने के लिए खड़े हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।

उन्होंने अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हम सुन रहे हैं कि विदेशी अखबारों के पहले पेज पर खबरें छप रही हैं कि हमारी केंद्र सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है, वो आदमी भारत से पैसे विदेश ले जा रहा है। यह सुनकर बहुत दुख होता है। आज हमारे भारत का युवा रोजगार खोज रहा है। वो जब सरकार के पास जाता है तो पता चलता है कि सारी सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है, सारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

‘खुद को भगवान से बड़ा समझ रही मोदी सरकार’
महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे लोगों के घर का खर्चा नहीं चल रहा। आमदनी उतनी ही है, खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। सारी सरकार एक ही आदमी के लिए काम कर रही है। ये लोग खुद को भगवान से बड़ा समझ रहे हैं, जो खुद को भगवान से बड़ा समझता है, उसका पतन बहुत जल्दी होता है।

उन्होंने कहा कि सबको लगने लगा है कि इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने जा रहा है। बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें इस इंडिया गठबंधन को तोड़ने में लगेंगी। पिछले कुछ दिनों से यह जबरदस्ती दिखाया जा रहा है कि इससे उसकी लड़ाई हो गई, उसकी इससे लड़ाई हो गई है। पिछले तीन मीटिंग के बाद कहा जा सकता है कि यहां किसी की किसी से लड़ाई नहीं है, यहां कोई पद के लिए नहीं आया। यहां सब भारत को आगे ले जाने के लिए आए हैं। सबने आगे बढ़कर मुंबई मीटिंग में जिम्मेदारी ली है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में पूरा भारत एकसाथ आएगा औऱ इस अंहकारी, भष्टाचारी और तानाशाही सरकार के पतन की वजह बनेगा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...