9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक तरफ मोदी, दूसरे कोने में शहबाज... पुतिन-जिनपिंग साथ-साथ, SCO की इस...

एक तरफ मोदी, दूसरे कोने में शहबाज… पुतिन-जिनपिंग साथ-साथ, SCO की इस फोटो के मायने क्‍या हैं?

Published on

समरकंद

पीएम नरेंद्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने समरकंद में हैं। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शेवकात मिर्जीयेवेव ने पीएम की आगवानी की। इस बैठक के इतर पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले एससीओ में शामिल सभी 8 देशों के नेताओं की एक ग्रुप फोटोग्रॉफी भी हुई। इस तस्वीर में एक छोर पर भारत था तो दूसरी छोर पर पाकिस्तान। यानी एक छोर पर पीएम मोदी खड़े थे तो दूसरी छोर पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ थे।

एससीओ सम्मेलन में ग्रुप फोटोग्रॉफी में सबसे बायीं तरफ पीएम मोदी खड़े हैं वहीं सबसे दायीं तरफ पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ खड़े हैं।एससीओ की बैठक शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी कल रात बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में सभी देश कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी कुर्ता पायजामे पहने समरकंद पहुंचे थे। ग्रुप तस्वीर में भी सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष सूट में थे लेकिन पीएम भारतीय परिधान में अलग ही दिख रहे थे।

फोटो तो साथ पर क्या होगी बात?
गलवान घटना के बाद भारत और चीन के बीच तनातनी चरम पर है। इस तस्वीर में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग दिख रहे हैं। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई प्रस्तावित बातचीत नहीं होनी है।मेजबान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शेवकात मिर्जीयेवेव ने एससीओ सम्मेलन स्थल पर पीएम मोदी की अगवानी की।पीएम मोदी समेत 8 देशों के नेता एससीओ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। चीन, पाकिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान के नेता भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

क्या है SCO और कब हुआ इसका गठन
क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन 2001 में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के सदस्यों के साथ स्थापित किया गया था, जबकि भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य बन गए थे। एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद संगठन का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है और एक वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मिलता है, जिसकी मेजबानी एससीओ के एक सदस्य राज्य द्वारा की जाती है। साल 2017 में भारत के पूर्ण सदस्य बनने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी हर साल एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। साल 2020 और 2021 में पिछले दो शिखर सम्मेलनों के दौरान उन्होंने वर्चुअल तौर पर भाग लिया था।

उज्‍बेकिस्‍तान के पीएम से मिले मोदी
समरकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) से इतर उज्‍बेकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात की। मोदी ने पहले एक ट्वीट में कहा था कि वे मिर्जियोयेव से मिलने के बड़े इच्‍छुक हैं। दोनों नेता आज होने वाले SCO शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...