4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीति'मोदी झंडा फहराएंगे, लेकिन...', 2024 में लाल किले पर तिरंगा फहराने के...

‘मोदी झंडा फहराएंगे, लेकिन…’, 2024 में लाल किले पर तिरंगा फहराने के मोदी के ऐलान पर खड़गे-लालू का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराएगा. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को भी संबोधित किया. 90 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि वे 2024 में भी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजद चीफ लालू यादव ने पलटवार किया है. खड़गे ने कहा कि मोदी झंडा तो फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर. लालू ने कहा कि यह आखिरी बार है.

खड़गे ने कहा कि हर इंसान कहता है कि मैं ही जीतूंगा. लेकिन जीताती तो जनता ही है. खड़गे ने कहा, वे (मोदी) अहंकार की तरह बोल रहे हैं. अगले साल मोदी झंडा तो फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर. वहीं, लालू यादव ने कहा, पीएम मोदी अगली बार झंडा नहीं फहराएंगे. इस बार अंतिम है. अगले बार हम आने वाले हैं.

देश के हालत वाकई खराब- अखिलेश
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के भाषण के बाद निशाना साधा. उन्होंने कहा, लाल किले की प्राचीर से भले ही कोई भी संदेश में इस तरह का दिया जाए, लेकिन देश में हालत खराब है. परिवारवाद वाले बयान पर अखिलेश ने कहा, पीएम मोदी को यूपी के सीएम को देखना चाहिए. वे हमसे पहले परिवारवाद के उदाहरण बने हैं . हम लोग तो बाद में हैं. बीजेपी और उन्होंने खुद परिवारवाद अपनाया है.

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण पर घेरा
इससे पहले पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा, भ्रष्टाचार ने हमारे देश को दीमक की तरह नोंच लिया है. लेकिन ये मोदी के जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा. दूसरा, परिवारवाद ने हमारे देश को नोंच लिया है. इस परिवारवाद जिस तरह से देश को जकड़ के रखा है, इसने लोगों का हक छीना है. तीसरी बुराई तुष्टिकरण की है. इस तुष्टिकरण ने देश की मूलभूत चिंतन को, हमारे राष्ट्रीय चरित्र को दाग लगा दिए हैं. तहस-नहस कर दिया है. इसलिए हमें इन बुराइयों…भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के साथ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 12 बार परिवारवाद, 11 बार भ्रष्टाचार और 8 बार तुष्टीकरण का जिक्र किया. पीएम मोदी ने जनता से तीनों बुराइयों से मुक्ति की अपील की.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...