8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबांदा की इस बैंक से 300 अकाउंट से गायब हो गए पैसे,...

बांदा की इस बैंक से 300 अकाउंट से गायब हो गए पैसे, कहां गए किसी को हवा नहीं लगी, गांव में हाहाकार

Published on

बांदा

बांदा के जसपुरा ब्लॉक में एक साल पहले आर्यावर्त बैंक की पपरेंदा शाखा से डेढ़ सौ खाताधारकों के खातों से 40 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। अभी तक इस फर्जीवाड़ा मामले का पटाक्षेप भी नहीं हो पाया कि अब इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गडरिया में स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा से बैंक मित्र और कर्मचारियों की मिलीभगत से खाताधारकों के करीब 17 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। खाता धारकों के प्रदर्शन के बाद बैंक में हुई इस हेराफेरी की जांच शुरू हो गई है।

इस हेराफेरी का 10 जून को उस समय खुलासा हुआ जब ग्राम पंचायत गडरिया निवासी अजय निषाद ने अपनी पत्नी का खाता चेक कराया। इस बारे में जानकारी देते हुए अजय निषाद ने बताया कि पत्नी संगीता का आर्यावर्त बैंक में खाता है। खाता चेक कराया तो पता चला कि फर्जीवाड़ा करते हुए उसके खाते से दस हजार रुपये निकाले गए हैं। इसी तरह एक और खाताधारक सुमित्रा के खाते से 11 हजार रुपये और राधा के खाते से भी 11 हजार रुपये निकाले गए और उन्हें पता ही नहीं चला।

इस बात की जानकारी जब अन्य खाताधारकों को मिली तो उन्होंने भी अपने-अपने बैंक खाता चेक कराया जिससे उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उनके खातों से भी रकम निकाली गई है। जिनके बैंक खातों से रकम निकाली गई है, उनमें ज्यादातर पेंशनधारक, किसान सम्मान निधि और मनरेगा के मजदूर शामिल हैं। ठगी का शिकार हुए इन खाताधारकों ने बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस और बैंक मैनेजर से शिकायत की। खाताधारकों ने स्थानीय विधायक और जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद से भी मिलकर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई।

खाताधारकों का आरोप है कि करीब 300 खाताधारकों के खाते से लगभग साढ़े 17 लाख रुपये पार किए गए हैं। राज्यमंत्री के निर्देश पर जसपुरा थानाध्यक्ष को तत्काल जांच व कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक रामराज मीणा से संपर्क नहीं हो पाया।

वही जसपुरा थाना के उप निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि खाताधारकों ने पुलिस के अलावा बैंक प्रबंधक से भी शिकायत की है। बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से ऑडिट कराया जा रहा है, ताकि कितने खाता धारकों का पैसा गायब हुआ है। इसका पता लगाया जा सके और इसके लिए कौन दोषी है इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....