14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमनी लॉन्ड्रिंग का आरोप और डिजिटल अरेस्ट... 87 साल के रिटायर्ड बैंक...

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप और डिजिटल अरेस्ट… 87 साल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी से ठगे 60 लाख

Published on

फरीदाबाद,

साइबर ठग रोजाना डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला फरीदाबाद का है, जहां 87 साल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर साइबर ठगों ने उन्हें 60 लाख रुपए की चपत लगा दी. साइबर ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस और ट्राई (टेलीकॉम रेगुलॉरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बनकर जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें डराया और पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके उनके अलग-अलग खातों से करीब 60 लाख रुपए ठग लिए.

साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी की पूरी सम्पत्ति जब्त करने की भी धमकी दी थी.ठगी का एहसास होने पर बुजुर्ग ने साइबर पुलिस को सूचना दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन ठगों का सुराग नहीं लगा है.

सेक्टर 9 निवासी 87 साल के बुजुर्ग सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.करीब 27 साल पहले वह रिटायर होकर फरीदाबाद के सेक्टर नौ में रहते हैं. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके पास दो मोबाइल नंबर हैं.एक मोबाइल नंबर नगर कॉलोनी अंधेरी मुंबई के पते पर था.लेकिन अब वह नंबर किसी और मिल चुका है.

उन्होंने बताया कि गत 17 दिसंबर 2024 को उन्हें एक अनजान व्यक्ति का फोन आया.उसने कहा था कि वह ट्राई के अधिकारी हैं.उसने मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राहुल से बात करने के लिए कहा.इसके बाद आकांक्षा अग्रवाल नामक महिला से बात कराई.पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आकांक्षा अग्रवाल नामक महिला ने फोन कर कहा कि आपका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल है.ऐसे में आपको गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ेगा.यहीं नहीं उक्त दोनों फर्जी पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग की सारी संपत्ति जब्त करने की भी धमकी दी.जांच के नाम पर ठगों ने पीड़ित की एफडी और सेविंग अकाउंट की सारी जानकारी ले ली और जांच पूरी होने तक किसी से बात न करने के लिए भी धमकाया.

पीड़ित ने बताया कि डर के कारण उन्होंने किसी से न तो संपर्क किया और न ही किसी से बात की.साइबर ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके सेविंग अकाउंट और एफडी से आरटीजीएस के माध्यम से करीब 60 लाख रुपए उनसे अलग अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए.ठगों ने भरोसा दिया था कि जांच के बाद आपकी पूरी रकम वापस कर दी जाएगी.उन्होंने बताया कि पैसा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, वराछा शाखा, इंडसइंड बैंक शाखा से निकाला गया.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...