11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को 'रिश्वत स्कीम' के तहत भेजा जा रहा था पैसा... USAID...

भारत को ‘रिश्वत स्कीम’ के तहत भेजा जा रहा था पैसा… USAID की फंडिंग पर बवाल के बीच डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका से भारत को चुनाव में मदद के लिए फंडिंग पर मचे बवाल के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदान बढ़ाने के लिए अमेरिकी फंडिंग पर सवाल उठाते हुए इसे किकबैक स्कीम यानी एक रिश्वत जैसी योजना बताया है। उन्होंने यह बयान गुरुवार को रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में दिया है। ट्रंप ने बुधवार को इस मुद्दे पर बोलते हुए बाइडेन प्रशासन पर भारत के चुनाव में दखल देने का आरोप लगाया था। ट्रंप के करीबी सहयोगी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी इस फंडिंग पर सवाल उठाए है। ट्रंप प्रशासन ने इस फंडिंग को रोकने की बात कही है।

ट्रंप का दावा है कि पूर्व की अमेरिकी सरकार ने USAID के जरिए भारत में मतदाता वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर यानी 182 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस दावे के बाद भारत की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारत की सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि USAID से रकम भारत नहीं बांग्लादेश में गई था और वहां इसका इस्तेमाल हुआ है।

क्या है ट्रंप का दावा?
इस विवाद की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप के बयान ये हुई है। ट्रंप ने कहा है, ‘भारत में मतदान बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर देने की क्या जरूरत है। हम भारत के टर्नआउट की परवाह क्यों कर रहे हैं। हमारे पास खुद की काफी समस्याएं हैं और फिर क्या आप सोचते हैं कि इतना सारा पैसा भारत जा रहा है। मुझे आश्चर्य है कि जब उन्हें यह मिलता है तो वे क्या सोचते हैं।’

ट्रंप ने गुरुवार को फिर से इस पर बोलते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत को फंडिग एक किकबैक स्कीम है। यानी जो पैसा दिया जाता है, उसमें हेरफेर होता है। इसमें किसी को भी नहीं पता कि इसके पीछे क्या चल रहा है।’ एलन मस्क ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए दावा किया कि USAID ने भारत में मतदान बढ़ाने के नाम पर 21 मिलियन डॉलर आवंटित किए।’

USAID एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है जो विकासशील देशों को सहायता प्रदान करती है। मौजूदा मामले में विवाद ट्रंप का आरोप है। ट्रंप का कहना है कि भारत में पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया। ट्रंप का बयान भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए भी चुनौती बन रहा है। भारत की राजनीति में इससे हलचल मची है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...