11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयझमाझम बारिश लेकर केरल पहुंच रहा मॉनसून, दिल्‍ली तक कब आएगा? IMD...

झमाझम बारिश लेकर केरल पहुंच रहा मॉनसून, दिल्‍ली तक कब आएगा? IMD ने बताया

Published on

नई दिल्ली

मॉनूसन का इंतजार बस खत्म हुआ समझ‍िए। यह देश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में आगमन की भविष्यवाणी की है। राज्‍य में सोमवार से भारी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। रविवार को एक अलर्ट में आईएमडी ने कहा कि ‘राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।’ आईएमडी ने 6 जून से केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्‍ली-NCR में कब दस्‍तक देगा मॉनसून
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह में दिल्‍ली का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप से राहत नहीं मिलेगी। बादल, धूप और हवा के रुख की वजह से मौसम में आद्रता का स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उमस और बढ़ सकती है।

शाह ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
मॉनसून की आहट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। शाह ने बैठक में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और केंद्रीय जल आयोग (CWC) मौजूदा समय में बारिश और बाढ़ संबंधी पूर्वानुमान पांच दिन के लिए जारी करते हैं लेकिन अगले मॉनसून सत्र में वे सात दिन का पूर्वानुमान जारी करेंगे ताकि बाढ़ प्रबंधन में और सुधार हो।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...