14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य98 से ज्यादा फर्जी कंपनियां, 269 बैंक खाते खुलवाए... महाराष्ट्र के शख्स...

98 से ज्यादा फर्जी कंपनियां, 269 बैंक खाते खुलवाए… महाराष्ट्र के शख्स ने विदेश में भेजे 10 हजार करोड़ रुपये

Published on

मुंबई:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में कई सीए और हवाला ऑपरेटर शामिल हैं। इन्होंने पिछले कुछ सालों में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन देश से बाहर भेजा है। 2 जनवरी को ठाणे, मुंबई और वाराणसी में हुई छापेमारी में कई डिजिटल और दूसरे दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों से आरोपियों के काम करने का तरीका पता चला है।

जांच एजेंसी ईडी ने गुरुवार को बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र पांडे ने 98 से ज्यादा फर्जी कंपनियां खोली थीं। उसने 269 बैंक खाते भी खुलवाए थे। इन खातों का इस्तेमाल अपराध से कमाए गए पैसों को सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड भेजने के लिए किया गया था। ईडी ने बताया कि जांच में आरटीजीसी एंट्री ऑपरेटरों का एक नेटवर्क भी सामने आया है। ये ऑपरेटर फर्जी कंपनियों के कई बैंक खातों के जरिए लेनदेन को कई स्तरों में बांटते थे। इसके बाद पार्टनरशिप फर्मों के खातों में एंट्री कराते थे। ऐसा पैसों के असली स्रोत को छिपाने के लिए किया जाता था।

‘फ्रेट एंड लॉजिस्टिक्स’ के कारोबार में दिखाया
कई बैंक खातों में गोल-मोल लेनदेन के बाद, आरोपियों ने 12 प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया। इसके बाद विदेशों में भुगतान किया गया। यह पैसा चीन से माल आयात करने के भुगतान के नाम पर देश से बाहर भेजा गया था। फर्जी कंपनियों को ‘फ्रेट एंड लॉजिस्टिक्स’ के कारोबार में दिखाया गया था और भाड़े के नाम पर विदेशों में भारी रकम भेज दी गई।

कई सीए भी इस रैकेट में शामिल ईडी ने बताया कि कई सीए भी इस रैकेट में शामिल हैं। ये सीए आरोपियों को कंपनियां बनाने और आरओसी फाइलिंग जैसे नियमों का पालन करने में मदद करते थे। बता दें कि पिछले साल ठाणे पुलिस की EOW ने पांडे और दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अभी जारी है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...