10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिकेंद्र में आधा दर्जन से ज़्यादा कैबिनेट मंत्रियों और करीब सौ सांसदों...

केंद्र में आधा दर्जन से ज़्यादा कैबिनेट मंत्रियों और करीब सौ सांसदों के हैं दो से अधिक बच्चे

Published on

नई दिल्ली

गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए बिल पेश किया। हालांकि रवि किशन के खुद चार बच्चे हैं। हालांकि इसके लिए वह कांग्रेस की नीति को जिम्मेदार मानते हैं। बिल पेश करने से ठीक पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा था कि अगर कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाती तो मेरे चार बच्चे नहीं होते। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बढ़ती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों के दो से अधिक बच्चे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) हैं। इसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। मंत्रियों की प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से आठ के दो से अधिक बच्चे हैं।

नेता बच्चे
अमित शाह 1
राजनाथ सिंह 3
नितिन गडकरी 3
निर्मला सीतारमण 1
नरेंद्र सिंह तोमर 3
अर्जुन मुंडा 3
पीयूष गोयल 2
प्रह्लाद जोशी 3
सर्बानंद सोनोवाल अविवाहित
गिरिराज सिंह 1
अश्विनी वैष्णव 2
गजेंद्र सिंह शेखावत 3
राजकुमार सिंह 2
मनसुख मंडाविया 2
जी. किशन रेड्डी 2
अनुराग ठाकुर 0
परसोत्तमभाई रूपला 2
भूपेन्‍द्र यादव 0
हरदीप सिंह पुरी 2
किरण रिजिजू 0
पशुपति कुमार पारस 2
ज्योतिरादित्य सिंधिया 2
वीरेंद्र कुमार 2
नारायण राणे 2
धर्मेंद्र प्रधान 2
स्मृति जुबिन ईरानी 3
सुब्रह्मण्यम जयशंकर 3
महेंद्र नाथ पांडेय 1
कैबिनेट मंत्री और उनके बच्चों की संख्या

भाजपा के करीब 32% सांसदों के तीन या तीन से अधिक बच्चे
न्यूजक्लिक कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 149 लोकसभा सांसदों के तीन या उससे अधिक बच्चे हैं। इन 149 सांसदों में से 96 भाजपा के हैं। दूसरे तरीके से कहें तो, लोकसभा में भाजपा के लगभग एक-तिहाई (31.68%) सांसद दो-बच्चे के मानदंड का पालन नहीं करते हैं, जिसे आम तौर पर परिवारों के लिए आदर्श माना जाता है।

पिछले UP विधानसभा में 50% भाजपा विधायकों के थे दो से अधिक बच्चे
रवि किशन जिस राज्य (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं, पिछले विधानसभा में वहां के 50 प्रतिशत भाजपा विधायकों के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। जुलाई 2021 में प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के कुल भाजपा विधायकों में से आधे के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। तब उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, 397 विधायकों में से जिनकी बायो प्रोफाइल वेबसाइट पर अपलोड की गई थी उसमें से 304 सत्तारूढ़ दल से थे। उन 304 में से 152 (बिल्कुल आधे) के तीन या उससे अधिक बच्चे थे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...