8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराष्ट्रीयआयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, दूसरी जाति...

आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, दूसरी जाति में शादी करने से नाराज था परिवार

Published on

नई दिल्ली,

आयुषी हत्याकांड मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता को ही गिरफ्तार किया है. लंबी पूछताछ के बाद कहा जा रहा है कि दो कारणों की वजह से आयुषी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक कारण तो ये रहा कि आयुषी ने घर को बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी की. दूसरा कारण ये कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रहती थी. इन्हीं दो कारणों ने पिता को अपनी ही बेटी के खिलाफ कर दिया और गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में आयुषी के पिता के साथ-साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मथुरा पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कत्ल की दो मुख्य वजहें सामने आ रही हैं. एक ये कि दूसरी जाति के लड़के से शादी की गई और दूसरा ये कि लड़की कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी. जांच ये भी दावा किया गया है कि आयुषी ने एक साल पहले ही शादी कर ली थी, यानी कि घर में तनाव लंबे समय से चल रहा था.

घटना की बात करें तो 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर आयुषी का शव एक लाल रंग की ट्रॉली में मिला था. लड़की को गोली मारी गई थी. फिर उसे प्लास्टिक में लपेटकर बैग में बंद कर दिया गया था. इस बैग में लाल रंग की दो साड़ियां भी रखी हुई थीं. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तब पता चला कि 21 साल की आयुषी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आयुषी के पिता नितेश यादव को हिरासत में ले लिया था. अब जब जांच आगे बढ़ी तो आयुषी की मां भी अरेस्ट कर ली गई हैं. उन पर क्या आरोप है, इस अपराध में उनकी क्या भूमिका रही, अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

पुलिस के अनुसार आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जैसे ही वह घर पहुंची पिता नितेश यादव ने आपा खो दिया और अपनी ही बेटी को गोली मार दी. इसके बाद हत्यारे पिता ने रात में ही बेटी के शव को ठिकाना लगाने की साजिश रच डाली. उसने शव को ट्रॉली में रखा और कार में डालकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया.

जांच की बात करें तो युवती की शिनाख्त के लिए यूपी पुलिस की सर्विलांस टीम ने करीब 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस किए. इन मोबाइलों की लोकेशन भी सर्विलांस टीम ने खंगाली. जेवर, जाबरा टोल, खंदौली टोल के अलावा हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी से फुटेज भी खंगाले.

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...