21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यरात में मां सुबह पिता ने तोड़ा दम...जोधपुर ब्लास्ट में अबतक 22...

रात में मां सुबह पिता ने तोड़ा दम…जोधपुर ब्लास्ट में अबतक 22 की मौत

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है. मंगलवार सुबह चार और लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दूल्हे का पिता भी शामिल है. इससे पहले सोमवार रात को दूल्हे की मां की मौत हो गई थी. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

दरअसल, बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) निवासी विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, जहां एक दिन पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट के कारण दूल्हा समेत करीब 60 लोग झुलस गए थे. जैसे ही यह खबर दुल्हन के घर तक पहुंची तो शादी खुशियां मातम में तब्दील हो गई.

दुल्हन के भाई ने किया तो खिसक गई पैरों तले जमीन
बताया जा रहा है कि शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होकर गुरुवार शाम 4 बजे बाड़मेर के खोखसर आने वाली थी. करीब साढ़े 3 बजे का वक्त रहा होगा कि दुल्हन के भाई हेमसिंह ने फोन करके पूछना चाहा कि बारात रवाना हुई या नहीं? फोन किया तो किसी बच्चे ने फोन उठाया और फोन में चारों तरफ रोने की आवाज आ रही थी.

किसी अन्य से बात की तो खबर मिली कि गैस सिलेंडर फटने से दूल्हे के घर में हादसा हो गया है और कई लोग झुलस गए हैं, जो इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे हैं. ये सब सुनते ही हेमसिंह के पैरो तले जमीन खिसक गई. बारात के स्वागत की हो रही थी तैयारी दुल्हन के भाई हेमसिंह ने बताया कि घर में रस्मों रिवाजों की तैयारी चल रही थी.

वहीं मंडप भी सज कर तैयार हो चुका था. महिलाएं शादी का गीत गा रही थी. इसी बीच जब फोन करके बारात रवाना होने की बात पूछी तो हादसे का पता चला. दुल्हन के पिता विजयसिंह हृदयरोगी है, तो उनसे हादसे की बात छुपाई गई. अब तक इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा
शेरगढ़ के भुंगारा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को बारात रवाना होने वाली थी. इस दौरान एक गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हुआ. इसके बाद दूसरा सिलेंडर फटा. दो अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली. घटनास्थल पर शेरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल डूंगरसिंह ने दो जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला.इस दौरान कांस्टेबल का भी हाथ जल गया. सिलेंडर फटने से पूरे समारोह में आग लग गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोग आग की लपटों से घिर गए.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this