16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP : प्रेमी जोड़े को दी दर्दनाक मौत: बॉयफ्रेंड संग भाग गई...

MP : प्रेमी जोड़े को दी दर्दनाक मौत: बॉयफ्रेंड संग भाग गई थी बेटी, शादी करवाने का भरोसा देकर ले आए थे घर

Published on

दतिया,

मध्य प्रदेश के दतिया में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के रुआहा गांव में एक प्रेमी युगल की परिजनों ने बेदर्दी से हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, भगुआपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के खेत में एक लड़का और लड़की लाश पड़ी है. मृतकों की शिनाख्त गांव की नेहा यादव और भूरे उर्फ़ रोहित विश्वकर्मा के रूप में हुई.

पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि नेहा का गांव में अपने मामा के घर रहने वाले रोहित से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब नेहा के परिजनों को इसकी भनक लगी तो परिजनों ने नेहा को अपने रिश्तेदारी में सेवड़ा भेज दिया. लेकिन 21 जनवरी को नेहा यादव सेवड़ा में अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गई जबकि रोहित विश्वकर्मा रुआहा से लापता हो गया.

दोनों भाग कर दतिया से बाहर चले गए. परिजन किसी तरह दोनों को मनाकर 9 फ़रवरी को अपने साथ घर लेकर लौटे और रात में रुआहा में खेत में दोनों के शव मिले. पुलिस ने जांच के बाद मृतका नेहा यादव के पिता अरविन्द यादव, भाई बलदाऊ यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 आरोपियों की अभी भी भगुआ पुरा पुलिस तलाश कर रही है.

भगुआपुरा थाना पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रेमी युगल सेवड़ा से भागकर राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर पहुंच गया था. जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन जयपुर पहुंच गए और भरोसा दिलाया कि सेवड़ा में दोनों की शादी करवा देंगे. अपने परिजनों की बात मानकर नेहा और रोहित सेवड़ा चलने को राजी हो गए, लेकिन सेवड़ा पहुंचने पर नेहा के पिता और भाई ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया और दोनों की हत्या करके गांव के बाहर खेत में फेंक आए.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...