16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeभोपालMP: धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा, पहले...

MP: धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा, पहले शादी समारोह में घुसकर लहराया था तमंचा

Published on

छतरपुर,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में है. आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने देर रात टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की. इसको लेकर गुलगंज थाने में आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर शालिग्राम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुलगंज थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि टोलकर्मियों ने टोल को लेकर जब कुछ लोगों की गाड़ी रोकी तो वे विवाद करने लगे.इसी बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मियों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित 10 के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पहले भी शालिग्राम पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
बता दें कि शालिग्राम गर्ग इससे पहले भी विवादों में रह चुका है. फरवरी 2023 में मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.’छोटे महाराज’ के नाम से फेमस शालिग्राम पर आरोप था कि उसने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे के बल पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट भी की. यह घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था.

शादी समारोह में घुसकर लहराया था तमंचा, महिलाओं से की थी अभद्रता
दरअसल, 11 फरवरी 2023 को छतरपुर के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी का विवाह समारोह था. उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा.

मुंह में सिगरेट फंसाए और शराब के नशे में शालिग्राम ने महिलाओं से अभद्रता की और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी. उसने हवाई फायर भी किया था और शादी रोकने की कोशिश की थी. शालिग्राम की इस हरकत से बाराती दहशत में आ गए थे और वापस अपने गांव अक्टोहा लौट गए थे.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...